10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसलमान की भांजी अलीजेह करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, 2023 में रिलीज होगी फिल्म

सलमान की भांजी अलीजेह करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, 2023 में रिलीज होगी फिल्म

Published on

सलमान खान अब तक बॉलीवुड पर राज करते आ रहे हैं. उन्होंने कई नए टैलेंट को इंडस्ट्री में मौका दिया है. लेकिन अब लगता है सलमान की नेक्सट जनरेशन भी बॉलीवुड पर रूल करने का मन बना रही है. कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान जल्द ही होम प्रोडक्शन फिल्म से बॉलीवु़ड डेब्यू करने वाले हैं. वहीं अब ताजा अपडेट है कि सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी फिल्मों में अपने एक्टिंग टैलेंट का जलवा बिखेरने को तैयार हो चुकी हैं.

अलवीरा की बेटी हैं अलीजेह
पिछले कुछ समय से अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म की चर्चा हो रही थी. लेकिन अब फाइनली इस बात की घोषणा कर दी गई है. अलीजेह नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्देशक सौमेंद्र पाधी की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म पर काम भी शुरू हो चुका है. अभी तक नाम फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन इस फिल्म के 2023 में रिलीज होने की उम्मीदे हैं.

अलीजेह अग्निहोत्री 22 साल की हैं. वो सलमान की बड़ी बहन अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं. अतुल अग्निहोत्री भी बॉलीवुड के फेमस एक्टर में शुमार रहे हैं. उन्हें खासकर नाना पाटेकर के साथ की फिल्म क्रांतिवीर के लिए जाना जाता है. वहीं मां अलवीरा खान अग्निहोत्री एक फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ फैशन डिजाइनर भी हैं.

बात करें फिल्म के डायरेक्टर पाधी की तो, उन्हें उनके कल्ट वेब सीरीज जामताड़ा 1 और 2 के लिए जाना जाता है. सौमेंद्र ऐसे डायरेक्टर माने जाते हैं, जिन्होंने कैमरे के पीछे खुद की एक अनूठी जगह बनाई है. उन्होंने अपनी फिल्म बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है.

सलमान की फैमिली से इससे पहले बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा बॉलीवुड में शामिल हो चुके हैं. हालांकि अभी तक उन्हें खास सफलता नहीं मिल पाई है. आयुष को सलमान खान ने ही इंडस्ट्री में लॉन्च किया था. उन्होंने फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में कदम रखा था, इसके बाद आयुष अंतिम फिल्म में नजर आए थे. वहीं सलमान के छोटे भाई अरबाज के बेटे अरहान भी पूरी तरह से लाइम लाइट बटोरने को तैयार हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...