नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की एक टिप्पणी विवादों में आ गई है. कांग्रेस ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की दाढ़ी की तुलना सद्दाम हुसैन से कर दी थी. गुजरात में एक रैली में उन्होंने राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है?
हिमंता के इस बयान पर कांग्रेस के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यही वो ही व्यक्ति है जो कांग्रेस नेताओं का पैर पकड़ता था, उनको शर्म आनी चाहिए, आज वो जो भी है वो कांग्रेस की वजह से हैं.
बता दें कि हिमंता बिस्वा सरमा ने गुजरात रैली में कहा था कि राहुल जी आपका चेहरा ऐसा होना चाहिए, जिसमें लोगों को महात्मा गांधी दिखाई दे, सरदार पटेल दिखाई दे, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें सद्दाम हुसैन दिखाई दे. बता दें कि सद्दाम हुसैन इराक के तानाशाह थे. खाड़ी युद्ध के दौरान सद्दाम हुसैन की सेना और अमेरिकी फौजों में लड़ाई हुई थी. बाद में अमेरिका ने उन्हें पकड़कर मौत की सजा दी थी.
इनके नेता ने भी दाढ़ी बढ़ाई थी…
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि इनका बयान सुनकर बीजेपी पर हंसने का मन होता है. कभी नहीं सोचा था कि ये लोग इतना नीचे गिरेंगे, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा से इनके होश उड़ गए हैं. उनके नेता ने भी हाल में दाढ़ी बढ़ाई थी. लेकिन हमलोगों ने कुछ नहीं कहा था. हम इस मुद्दे पर बात करेंगे.
अच्छा हुआ राहुल ने अपने वफादार कुत्ते को ज्यादा तरजीह दी
हिमंता बिस्वा सरमा के इस बयान पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. अलका लांबा ने कहा कि अच्छा हुआ जब हिमंता बिस्वा सरमा राहुल गांधी से मिलने गए थे तो राहुल ने हिमंता की बजाय अपने वफादार कुत्ते को ज्यादा तरजीह दी थी. बता दें कि हिमंता बिस्वा सरमा जब कांग्रेस में थे तो वे राहुल गांधी से अपनी मुलाकात का एक किस्सा लोगों को अक्सर सुनाते हैं.
अलका लांबा ने कहा कि असम के सीएम दिल्ली एमसीडी चुनाव में प्रचार करने आए और लव जिहाद के बारे में बोलकर चले गए. उन्हें अपराध को साम्प्रदायिक रंग देना बंद करना चाहिए. बता दें कि राहुल गांधी 2 महीने से ज्यादा समय से भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. फिलहाल उनकी यात्रा मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है. इस दौरान कांग्रेस नेता बढ़ी हुई दाढ़ी में दिख रहे हैं.
अलका ने कस दिया तंज
हेमंत के बयान के बाद कांग्रेस उनपर हमलावर हो गई। कांग्रेस नेता अलका लांबा हेमंत पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छा है कि राहुल ने अपने कुत्ते को ज्यादा महत्व दिया था। दरअसल, हेमंत ने एक ट्वीट कर कहा था कि जब वह असम के एक बेहद अहम मुद्दे पर बात करने के लिए राहुल गांधी से मिलने गए थे तो वह अपने कुत्ते को बिस्कुट खिलाने में मशगूल थे।
Ppl been asking who tweets for this guy..I'm coming clean..it's me..Pidi..I'm way 😎 than him. Look what I can do with a tweet..oops..treat! pic.twitter.com/fkQwye94a5
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 29, 2017
29 अक्टूबर 2017 का वो ट्वीट
राहुल गांधी ने 2017 में एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने अपने कुत्ते पिडी के साथ वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि लोग मुझसे पूछते रहते हैं इस शख्स के लिए कौन ट्वीट करता है, तो मैं साफगोई से बताना चाहता हूं कि ये मैं ही हूं। इस ट्वीट में राहुल अपने कुत्ते पिडी के साथ खेलते दिख रहे हैं। इसी ट्वीट के जवाब में हेमंत ने भी ट्वीट किया था। उन्होने लिखा था कि राहुल को मुझसे ज्यादा बेहतर भला कौन जान सकता है। मुझे अभी भी याद है कि जब हम असम के बेहद अहम मुद्दे पर बात करना चाहते थे तो आप उसे बिस्किट खिलाने में मशगूल थे। इस घटना के कुछ दिन बाद ही हेमंत ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद बीजेपी असम से लेकर मणिपुर तक में सरकार बनाने में सफल रही थी। यहां तक कि बाद के सालों में पूर्वोत्तर में कांग्रेस का सफाया हो गया था।
