11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेल1800 एम्स, गरीबों को दस साल तक मुफ्त राशन...फुटबॉल वर्ल्ड कप में...

1800 एम्स, गरीबों को दस साल तक मुफ्त राशन…फुटबॉल वर्ल्ड कप में खर्च रकम से इतना कुछ

Published on

नई दिल्ली

फुटबॉल वर्ल्ड कप इस बार खाड़ी देश कतर में खेला जा रहा है। यह खेलों के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा आयोजन है। कतर ने इसके लिए पैसा पानी की तरह बहाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पर कुल 220 अरब डॉलर यानी करीब 18 लाख करोड़ रुपये का खर्च आया है। इतनी रकम से भारत के 80 करोड़ गरीबों को 10 साल तक मुफ्त राशन दी जा सकती है। कतर की इकॉनमी को इस खेल आयोजन से महज 17 अरब डॉलर का फायदा होने की उम्मीद है। यही वजह है कि फुटबॉल वर्ल्ड कप पर हुए फिजूलखर्च पर सवाल उठ रहे हैं। खासकर कतर ने इस टूर्नामेंट के लिए सात स्टेडियमों पर 6.5 अरब डॉलर खर्च किए हैं। लुसैल स्टेडियमकी क्षमता 80,000 दर्शकों की है जबकि कतर की सबसे सफल फुटबॉल टीम अल साद के मैचों में औसतन 1500 दर्शक जुटते हैं। कतर की आबादी करीब 30 लाख है।

कतर ने इस खेल आयोजन पर जितना खर्च किया है, उसमें कई दूसरे काम हो सकते थे। मसलन इस रकम से भारत के 80 करोड़ गरीबों को 10 साल तक पेट भरा जा सकता था। कोरोना महामारी (Covid-19 pandemic) के दौरान गरीबों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था। इस योजना पर हर तिमाही करीब 45,000 करोड़ रुपये का खर्च आता है। यानी इसका सालाना खर्च करीब एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये बैठता है। कतर में हो रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप में करीब 18 लाख करोड़ रुपये का खर्च आया है। यानी इसकी रकम में भारत के 80 करोड़ गरीबों को दस साल तक मुफ्त राशन मिल सकती है। PMGKAY के तहत परिवार के हरेक सदस्य को हर महीने पांच किलो राशन दिया जाता है।

1800 एम्स अस्पताल
इसी तरह इस रकम से 1800 एम्स (AIIMS) जैसे अस्पताल बन सकते थे। एम्स जैसे अस्पताल बनाने का खर्च करीब 1,000 करोड़ रुपये है। यानी इतनी रकम से देश के हर जिले में करीब तीन एम्स बनाए जा सकते हैं। कतर को 2010 में फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी और तबसे इस देश ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाया है। इसके लिए छह नए स्टेडियम बनाए गए हैं जबकि दो पुराने स्टेडियमों का कायाकल्प किया गया है। इतना ही नहीं खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए भी कई स्टेडियम बनाए गए हैं।

अमेरिका की स्पोर्ट्स फाइनेंस कंसल्टैंसी फर्म Front Office Sports के मुताबिक कतर ने वर्ल्ड कप के लिए अपने देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में करीब 210 अरब डॉलर खर्च किए हैं। इसमें एयरपोर्ट्स, रोड, इनोवेटिव हब, होटल और बाकी चीजों का डेवलपमेंट शामिल है। राजधानी दोहा में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बनाए गए कॉम्प्लेक्स द पर्ल (The Pearl) बनाने पर करीब 15 अरब डॉलर खर्च हुए। इसी तरह दोहा मेट्रो पर 36 अरब डॉलर का खर्च आया। कतर ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर एक दशक से भी अधिक समय तक हर हफ्ते 50 करोड़ डॉलर का भारी भरकम खर्च किया।

सबसे महंगा आयोजन
पिछला फुटबॉल वर्ल्ड कप 2018 में रूस में आयोजित किया गया था। उस पर कुल 11.6 अरब डॉलर का खर्च आया था। उससे पहले साल 2014 में ब्राजील में 15 अरब डॉलर और साल 2010 में साउथ अफ्रीका में 3.6 अरब डॉलर का खर्च आया था। जर्मनी में 2006 में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप में 4.3 अरब डॉलर, 2002 में जापान में हुए आयोजन में सात अरब डॉलर, फ्रांस में 1998 में 2.3 अरब डॉलर और 1994 में अमेरिका में 50 करोड़ डॉलर का खर्च आया था।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...