10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedक्रिटिकल है 'हम दिल दे चुके सनम' फेम विक्रम गोखले की हालत,...

क्रिटिकल है ‘हम दिल दे चुके सनम’ फेम विक्रम गोखले की हालत, 15 दिनों से हैं हॉस्पिटल में भर्ती

Published on

फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका निभाने वाले दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले पिछले करीब 15 दिनों से हॉस्पिटलाइज हैं। खबर है कि विक्रम गोखले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर की कंडिशन काफी क्रिटिकल है। विक्रम गोखले अपनी वाइफ के साख पुणे में ही रह रहे हैं।

विक्रम गोखले का पूरा खानदान फिल्मों से जुड़ा
विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिन्दी सिनेमा और टेलिविजन में एक्टिव रहे हैं। गोखले मराठी थिएटर और फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं। इतना ही नहीं विक्रम की परदादी दुर्गाबाई कामत इंडियन स्क्रीन की पहली फीमेल एक्टर बताई जाती हैं। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं।

‘हम दिल दे चुके सनम’ से लेकर ‘दिल से’ में आए हैं नजर
विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में एश्वर्या के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह ‘भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘अग्निपथ’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

फेमस शो ‘उड़ान’ काफी पॉप्युलर रहा
टेलिविजन की दुनिया में भी विक्रम गोखले की एर अलग पहचान रही है। दूरदर्शन पर साल 1989 से लेकर साल 1991 के बीच आनेवाले फेमस शो ‘उड़ान’ काफी पॉप्युलर रहा था। इस शो में शेखर कपूर लीड रोल में थे। इस शो में कविता चौधरी उनकी बेटी की भूमिका में थीं जिन्होंने इस शो का निर्देशन किया था और इसकी स्क्रिप्ट भी उन्होंने खुद तैयार की थी। यह एक महिला के आईपीएस ऑफिसर बनने की कहानी थी, जो विपरीत माहौल से लड़ते हुए अपने सपने को साकार करने में सफल होती है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...