10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedफवाद खान की PAK फिल्म का बजा डंका, तोड़े सभी बॉक्स ऑफिस...

फवाद खान की PAK फिल्म का बजा डंका, तोड़े सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Published on

बॉलीवुड से दूर फवाद खान का जलवा आज भी लोगों पर कायम है. उनकी एक्टिंग का जादू फैंस के सिर चढ़ कर बोलता है. ये बात साबित करती है, उनकी हालिया रिलीज फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट. फिल्म को रिलीज हुए दो महीने हो चुके हैं, लेकिन डंका अभी तक दुनियाभर में बज रहा है. फिलहाल की रिपोर्ट्स को देखें तो फवाद खान की फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है.

वर्ल्डवाइड 50 करोड़ की ओपनिंग
यूं तो द लीजेंड ऑफ मौला जट 13 अक्टूबर को पाकिस्तान और देश-विदेश के थियेटर्स में रिलीज की गई थी. लेकिन फिल्म का जलवा अभी तक कायम है. ये फिल्म पाकिस्तान के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में शुमार है. पंजाबी भाषा में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पकड़ बनाए हुए है और नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है.

लॉलीवुड की सबसे बड़ी बजट वाली इस फिल्म को बिलाल लाशरी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आने वाली फिल्मों के लिए एक बेंचमार्क सेट कर दिया है. फिल्म की सक्सेस को देखकर माना जा रहा है कि आने वाली फिल्मों पर द लीजेंड…का गहरा असर पड़ेगा. पाकिस्तानी मीडिया के पेश किए रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 8.95 मिलियन डॉलर की कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं.

बुलंदी पर पाकिस्तानी सिनेमा
भारतीय रकम के अनुसार फिल्म ने 73 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है. ये आंकड़े आखिरी हफ्ते के हैं. कुल कमाई की बात करें तो फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है. द लीजेंद ऑफ मैला जट ने पाकिस्तानी सिनेमा को नए आयाम दिए हैं. फिल्म ने अपने देश में 80 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है, वहीं इंटरनेशनल लेवल पर 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इतनी कमाई करने वाली पाकिस्तान की ये पहली फिल्म है.

द लीजेंद ऑफ मौला जट में फवाद खान के साथ माहिरा खान, हमजा अली अब्बासी, हुमैमा मलिक, गौहर राशीद, फारीस शाफी, अली अजमत, रहीला अघा, बाबर अली, सैमा बलोच जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं. ये फिल्म 1979 में बनी क्लासिक फिल्म मौला जट का ऑफिशियल रीमेक है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...