4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedशालीन भनोट बोले- 'मुझसे दूर रहो, सुनकर सुंबुल को आया पैनिक अटैक!

शालीन भनोट बोले- ‘मुझसे दूर रहो, सुनकर सुंबुल को आया पैनिक अटैक!

Published on

बिग बॉस में सुंबुल तौकीर खान की वजह से जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है. सुंबुल के नाम पर मेकर्स खूब खेल रहे हैं. तमाशा सुंबुल, शालीन भनोट और टीना दत्ता का बन रहा है, फायदा चैनल उठा रहा है. सुंबुल के गेम को अप करने की बार-बार कोशिश की जा रही है. अपमकिंग एपिसोड में सुंबुल के खास दोस्त फहमान खान की एंट्री होगी. मगर इससे पहले शो में बड़ा ड्रामा हुआ है.

सुंबुल की हुई तबीयत खराब
सुंबुल तौकीर खान पर शालीन भनोट और टीना दत्ता बुरी तरह भड़के हैं. रियलिटी शो का जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें शालीन का गुस्सा नेक्स्ट लेवल पर है. शालीन ही नहीं टीना भी सुंबुल पर बुरी तरह भड़क रही हैं. शालीन ने सुंबुल को साफ शब्दों में उनसे दूर रहने की सलाह दे डाली है. इस पूरे ड्रामे के बाद सुंबुल बुरी तरह रोती हैं. उन्हें पैनिक अटैक आता है. घरवाले बिग बॉस से सुंबुल के लिए डॉक्टर बुलाने को कहते हैं.

एग्रेसिव हुए शालीन-टीना
प्रोमो में शालीन सुंबुल पर चिल्लाते हैं. बुरी तरह डांटते हुए कहते हैं- क्यों बात करती हो हमसे. दूर रहो मतलब दूर रहो. हमारी क्या गलती है. वो खुद आती है बात करने. गुस्से में एग्रेसिव होते हुए शालीन टेबल पर लात मारते हैं. सुंबुल शालीन को कहती हैं कि मैं कब तुमसे बात करने के लिए आई? टीना का भी पारा हाई है. वो कहती हैं- लोग वही बोल रहे हैं जो बाहर दिख रहा है. मेरा कैरेक्टर असेसिनेशन किया जा रहा है. टीना भी दरवाजे पर मुक्का मारती हैं. शालीन-टीना के इस बिहेवियर का सुंबुल पर बुरा असर हुआ है. सुंबुल को रोते हुए पैनिक अटैक आता है. उनकी तबीयत खराब होती है. निम्रत सुंबुल को मेडिकल रूम में बुलाने की मांग करती हैं.

शो में फहमान की एंट्री
अब क्या है पूरा मामला, शालीन-टीना को ऐसा क्या दिखाया या सुनाया गया है, कि उनका पारा हाई हुआ है? सवाल कई हैं जिनका जवाब आपको एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद मिलेगा. दूसरी तरफ, सुंबुल के दोस्त फहमान खान की गुरुवार के एपिसोड में एंट्री होगी. फहमान को शो में पाकर सुंबुल की खुशी का ठिकाना नहीं है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, फहमान शो में अपने नए शो को प्रमोट करने आए हैं. वे 1 या 2 दिन ही बिग बॉस हाउस में रुकेंगे. उनका मकसद शो में आकर दोस्त सुंबुल को मोटिवेट करना है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...