4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedAir India: एक चूड़ी, नो झुमका...बिंदी भी साइज में, सजने-संवरने की ये...

Air India: एक चूड़ी, नो झुमका…बिंदी भी साइज में, सजने-संवरने की ये गाइडलाइंस

Published on

नई दिल्ली,

एअर इंडिया एक बार फिर टाटा ग्रुप के पास लौटने के बाद उसमें बेहतरी के लिए लगातार बदलाव किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब टाटा की ओर से एअर इंडिया क्रू मेंबर्स के लिए एक खास गाइडलाइन जारी की गई है. क्रू मेंबर्स के सजने-संवरने को लेकर एक लिस्ट जारी की गई है. जिसमें मेल और फिमेल दोनों क्या पहनना है, उनका नया लुक कैसा होगा, इस बारे में दिशा-निर्देश है.

नई गाइडलाइंस के मुताबिक अब महिला क्रू मेंबर्स को केवल एक-एक चूड़ी पहनना होगा, वो भी प्लेन, जिसपर कोई डिजाइन नहीं हो, स्टोन वर्क नहीं किया हो. कान में केवल साधारण टॉप्स, झुमका और बाली पहनने की इजाजत नहीं होगी. बिंदी की साइज भी तय कर दी गई है. केवल 0.5 सेटीमीटर की ही बिंदी लगा सकती हैं.

पुरुष क्रू मेंबर्स के लिए गाइडलाइंस
इसके अलावा लि‍पस्टिक और नेल पेंट का भी कलर तय कर दिया गया है. अगर पुरुष क्रू मेंबर्स की बात करें तो जिन क्रू मेंबर्स से सिर में बाल हैं, उनके लिए हेयर जेल लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं जिन पुरुष क्रू मेंबर्स के बाल उड़े हुए हैं, यानी सिर में कम बाल हैं तो उन्‍हें अब अपने सिर क्लिन शेव्ड रखना होगा.

Times of India की एक रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बदलाव महिला क्रू मेंबर्स के सजने-संवरने को लेकर किया गया है. फिमेल क्रू मेंबर्स अब हाई टॉप नॉट्स हेयर स्‍टाइल नहीं कर पाएंगी. बालों में केवल चार काली बॉबी पिन लगाने की इजाजत होगी. इसके अलावा आईशैडो, लिपस्टिक, नेल पेंट और हेयर कलर को लेकर भी बदलाव किया गया है.

हेयर कलर को लेकर हिदायत
Air India की ओर से जारी नई गाइडलाइंस में क्रू मेंबर्स के हेयर कलर को लेकर खास हिदायत है. ये महिला और पुरुष दोनों कर्मचारियों पर लागू है. जिन क्रू मेंबर्स के बाल सफेद हो गए हैं, उन्हें अब कलर करके ड्यूटी पर आना होगा. लेकिन कलर के नाम मेहंदी या फिर रंग-बिरंगे बाल बिल्कुल नहीं चलेंगे. केवल नेचुरल ब्लैक कलर होना चाहिए.

वहीं, फैशन के इस दौर में टैटू का खूब क्रेज है. लेकिन एयरलाइंस के कर्मचारियों को गर्दन, कलाई और टखने पर किसी भी तरह का धार्मिक चिन्‍हृ गुदवाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही कर्मचारियों को ऑफ ड्यूटी पर कंपनी की यूनिफॉर्म और एक्‍सेसरीज को नहीं पहनने की सलाह दी गई है. यानी आने वाले दिनों में अब एअर इंडिया के कर्मचारी बदले रूप-रंग में नजर आएंगे.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...