4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअंबानी-अडानी कहीं नहीं है रेस में, हर घंटे 53 करोड़ रुपये मुनाफा...

अंबानी-अडानी कहीं नहीं है रेस में, हर घंटे 53 करोड़ रुपये मुनाफा काटती है यह कंपनी

Published on

नई दिल्ली

आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल दुनिया में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी है। कंपनी हर सेकेंड 1820 डॉलर यानी करीब 1.48 लाख रुपये का प्रॉफिट कमाती है। अगर दिन के हिसाब से देखें तो कंपनी रोजाना 15.7 करोड़ डॉलर यानी करीब 1282 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाती है। हर सेकेंड 1,000 डॉलर से अधिक प्रॉफिट कमाने वाली कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट , अल्फाबेट (गूगल की पेरेंट कंपनी) और वॉरेन बफे की बर्कशायर हैथवे शामिल है। अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर फाइनेंशियल बिजनस Tipalti की एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है।

प्रॉफिट के मामले में माइक्रोसॉफ्ट दूसरे नंबर पर है। इसकी पर सेकेंड कमाई 1404 डॉलर यानी 1.14 लाख रुपये है। बर्कशायर हैथवे की हरेक सेकेंड की कमाई 1,348 डॉलर यानी 1.10 लाख रुपये है। एपल मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट कैप 2.403 ट्रिलियन डॉलर है। मार्केट कैप के मामले में माइक्रोसॉफ्ट तीसरे और अल्फाबेट चौथे नंबर पर है। माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 1.845 ट्रिलियन डॉलर है जबकि अल्फाबेट का मार्केट कैप 1.277 ट्रिलियन डॉलर है।

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 213.60 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की टॉप कंपनियों में 40वें नंबर पर है। रिलायंस भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी है। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की टॉप 100 कंपनियों में भारत की तीन कंपनियां शामिल हैं। टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (TCS) इस लिस्ट में 72वें और एचडीएफसी बैंक 93वें नंबर पर है। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की एक भी कंपनी टॉप 100 में शामिल नहीं है।

अमेरिका में औसत सालाना सैलरी 74,738 डॉलर यानी 1433.33 डॉलर पर वीक है। यानी एपल की हर सेकेंड कमाई अमेरिका के वर्कर्स की हर हफ्ते की कमाई से 387 डॉलर यानी 27.01 फीसदी अधिक है। अल्फाबेट की हर सेकेंड कमाई 1277 डॉलर है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स की हर सेकेंड की कमाई 924 डॉलर है। दूसरी ओर उबर टेक्नोलॉजीज को पिछले साल 6.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। यानी हर सेकेंड 215 डॉलर का नुकसान। दुनिया की सबसे बड़ी राइड हेलिंग ऐप होने के बावजूद यह कभी भी मुनाफे में नहीं रही।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...