4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedपवन सिंंह की कर दी रानी चटर्जी ने बेइज्जती! बताया क्यों नहीं...

पवन सिंंह की कर दी रानी चटर्जी ने बेइज्जती! बताया क्यों नहीं करती साथ में काम

Published on

सिनेमा की दुनिया हो या सोशल मीडिया भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी के बड़े चर्चे रहते हैं. शायद ही कोई दिन ऐसा बीते जहां रानी सुर्खियों में ना रहे. रानी भोजपुरी इंडस्ट्री में तो एक्टिव हैं ही, साथ ही इंटरनेट पर फोटोज और वीडियोज अपलोड कर भी फैंस से कनेक्टेड रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘एक आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा, जहां लोगों के कई सवालों के जवाब दिए. वहीं एक्ट्रेस ने फेमस को स्टार पवन सिंह को लेकर भी एक सवाल का बखूबी जवाब दिया.

पवन संग कब दिखेंगी रानी
यूं तो रानी चटर्जी के अफेयर के चर्चे बड़े आम रहे हैं. लेकिन भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ उनका नाम खासतौर से जोड़ा जाता रहा है. पवन सिंह के साथ रानी ने कई फिल्मों में काम किया है. उनकी जोड़ी को देवरा बड़ा सतावेला, उमरिया कईली तोहरे नाम, सरकार राज जैसी कई फिल्मों में लोगों ने खूब सराहा है. लेकिन लंबे समय से दोनों को बड़े पर्दे पर साथ नहीं देखा गया है. ऐसे में फैंस थोड़े से बेसब्र हो रहे हैं. उन्होंने रानी से पूछ ही लिया कि वो उनके साथ काम क्यों नहीं करती. इस सवाल पर दिया रानी का जवाब भी हैरान कर देने वाला है.

रानी ने ये क्या कहा
रानी चटर्जी के रखे आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा- आप पवन सिंह के साथ फिल्म क्यों नहीं करते अब? इस सवाल का जवाब बड़े ही अलग तरीके से दिया. रानी ने कहा- मैं उन फिल्मों को करना पसंद करती हूं जिसमें मेरा किरदार बहुत अच्छा हो, उनकी फिल्मों में हीरोइन का काम कितना कम होता है. इसी वजह से नहीं करती. कोई अच्छी कहानी मिलेगी तो पक्का करेंगे.

पवन-रानी का अफेयर
रानी चटर्जी ने बेहद कम उम्र से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री मार ली थी. सफलता की सीढ़ियों पर भी उन्होंने बहुत जल्दी कदम रख लिया था. रानी का दबदबा ऐसा है कि उन्हें फिल्मों में अक्सर बड़े और अहम रोल ही ऑफर किए जाते हैं. उनके कई लोगों के साथ अफेयर के चर्चे रहे हैं. इन्हीं में एक नाम पवन सिंह का भी रहा है. हालांकि बताया जाता है कि पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस का अफेयर खास लंबा नहीं चल पाया था. ये रिश्ता कुछ ही महीनों में टूट भी गया था.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...