4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! खाते में जल्दी आ सकते...

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! खाते में जल्दी आ सकते हैं दो लाख रुपये

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। उनके खाते में जल्दी ही मोटी रकम आ सकती है। सरकार उनके 18 महीने के डीए एरियर पर फैसला ले सकती है। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। केंद्र सरकार ने कोरोना काल में अपने कर्मचारियों को 18 महीने यानी एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच डीए का भुगतान नहीं किया है। इसी तरह पेंशनर्स को भी इस अवधि के दौरान महंगाई राहत यानी डीआर (DR) का पेमेंट नहीं किया गया। कर्मचारी लंबे समय से इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जल्दी ही इस बारे में फैसला ले सकती है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को एकमुश्त महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा सकता है।

इस बारे में वित्त मंत्रालय, नेशनल काउंसिल ऑफ ज्‍वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग के बीच कई राउंड की बातचीत हो चुकी है। लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। हालांकि पिछले साल वित्त मंत्रालय ने बताया था कि 18 महीने तक डीए फ्रीज कर दिया गया था और इसका भुगतान नहीं किया जाएगा। लेकिन कर्मचारी संगठनों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। माना जा रहा है अगले कुछ दिनों में कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ इस मसले पर बात हो सकती है और इस पर अंतिम फैसला लिया जा रहा है।

किसे कितना फायदा होगा
अगर केंद्र सरकार कर्मचारियों के बकाये भत्ते के भुगतान पर फैसला करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को दो लाख रुपये तक का फायदा होने की उम्मीद है। लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये तक है। इसी तरह लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये तक एरियर मिल सकता है। लेवल-14 के कर्मचारियों को डीए एरियर के रूप में 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक मिल सकते हैं।

चार फीसदी बढ़ सकता है डीए
केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA साल में दो बार जनवरी से जुलाई के बीच अपडेट किया जाता है। महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके DA का कैलकुलेशन किया जाता है। सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA और DR दिया जाता है। यह कर्मचारियों को उनके रहने के खर्च में मदद करने के लिए दिया जाता है। इस बार जनवरी डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है।

जानकारों के मुताबिक महंगाई को देखते हुए जनवरी में महंगाई भत्ते में चार फीसदी बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का कुल डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो सकता है। ऐसा होता है तो अब 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ता 7,560 रुपये हो जाएगा। इस साल कर्मचारियों के डीए में सात फीसदी इजाफा हुआ है। जनवरी में इसमें तीन फीसदी और जुलाई में चार फीसदी बढ़ाया गया। सातवें पे कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों का भत्ता 50 फीसदी पहुंचने पर इसे बेसिक के साथ जोड़ दिया जाएगा और फिर उस पर डीए मिलेगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...