7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिरावण की तरह आपके 100 सिर हैं क्या... कांग्रेस चीफ खरगे का...

रावण की तरह आपके 100 सिर हैं क्या… कांग्रेस चीफ खरगे का मोदी पर विवादित बयान, बरसी बीजेपी

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. इससे पहले सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला साधा. मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए रावण तक का जिक्र कर दिया.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, पीएम मोदी हर वक्त अपनी बात करते हैं. हर मुद्दे पर कहते हैं कि मोदी की सूरत को देखकर वोट दें. खड़गे ने सवाल किया, ‘तुम्हारी सूरत कितनी बार देखें. पार्षद चुनाव में तुम्हारी सूरत देखें, एमएलए चुनाव (विधानसभा) में भी तुम्हारी सूरत देखें, एमपी चुनाव (लोकसभा) में भी तुम्हारी सूरत देखें. हर जगह आपका ही चेहरा देखें, कितने चेहरे हैं आपके, क्या आपके रावण की तरह 100 मुख हैं क्या?

मोदी को उद्घाटन करने की आदत- मल्लिकार्जुन खड़गे 
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी काम पर कुछ नहीं बोलते. बीजेपी में सिर्फ जुमले हैं. ये जुमले ऐसे बोलते हैं कि झूठ के ऊपर झूठ. ये सिर्फ झूठ बोलते हैं. कहते थे सालाना 2 करोड़ रोजगार देंगे. क्या गुजरात में किसी को रोजगार मिला? खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी को उद्घाटन करने की आदत है. कोई भी चीज किसी ने तैयार की हो, उसमें चूना लगाकर, कलर लगाकर उद्घाटन करते हैं. फिर कहते हैं कि ये मेरा है. इनके पैदा होने से पहले का भी कोई अहमदाबाद, सूरत में प्रोजेक्ट हो, तो उसमें भी चूना लगाकर कहेंगे कि मैंने उद्घाटन किया.

‘हमारी तो कोई चाय भी नहीं पीता’
इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को नर्मदा जिले के डेडीपाड़ा में प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को झूठों का सरदार बताया. खड़गे ने कहा कि मोदी खुद को गरीब बताकर सहानुभूति बटोरनी की कोशिश करते हैं. वे खुद को गरीब बताते हैं, लेकिन हम अछूतों में आते हैं. आपकी चाय तो कम से कम लोग पीते हैं. मेरी तो कोई चाय भी नहीं पीता. खड़गे ने कहा कि अगर आप यह सहानुभूति बटोरने के लिए करते हैं. तो बता दूं कि लोग काफी स्मार्ट हैं. आप कितनी बार झूठ बोलेंगे. आप झूठों के सरदार हैं. खड़गे ने कहा, वे हमसे पूछते हैं, खासकर मोदी जी और अमित शाह कि हमने 70 साल में क्या किया? अरे भाई, अगर 70 साल में हम कुछ नहीं करते तो आप लोग लोकतंत्र नहीं पाते.

गुजरात में दो चरणों में मतदान
गुजरात में दो चरणों में मतदान होना है. 182 सीटों वाले राज्य में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे. इसी दिन हिमाचल विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आने हैं. 27 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी इस बार भी चुनाव जीतने के लिए पूरी दमखम लगा रही है. तो वहीं, कांग्रेस की कोशिश बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की है. दिल्ली-पंजाब की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी भी गुजरात में सरकार बनाने का दावा कर रही है.

खरगे के बयान पर बीजेपी हमलावर
खरगे के बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस गुजरात के बेटे का अपमान कर रही है। मालवीय ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खोया अपनी बातों पर नियंत्रण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा ‘रावण’। ‘मौत का सौदागर’ से लेकर ‘रावण’ तक, कांग्रेस गुजरात और उसके बेटे का अपमान करती रही…।’

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...