4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedशर्म आती है, भारत में मेहमान भगवान है और तुमने... इजरायली राजदूत...

शर्म आती है, भारत में मेहमान भगवान है और तुमने… इजरायली राजदूत ने अपने फिल्म डायरेक्टर को समझा दिया ‘कश्मीर फाइल्स’ का दर्द

Published on

नई दिल्ली

फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ पर इजरायली फिल्मकार और IFFI जूरी हेड के विवादित बयान पर उनके देश के राजदूत ने माफी मांग ली है। सिलसिलेवार तरीके से किए ट्वीट में उन्होंने जूरी हेड नदव लापिद को जमकर सुनाया। दरअसल, पिछले कई घंटों से भारत में लोग सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे थे। ऐसे में भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलन ने वीडियो के साथ नदव लापिद को खुला लेटर लिखा। उन्होंने अंग्रेजी में किए ट्वीट में लिखा कि कश्मीर फाइल्स पर उनकी आलोचना के बाद ऐसा लिखना पड़ रहा है और यह हिब्रू भाषा में नहीं है क्योंकि मैं चाहता हूं कि भारतीय भाई-बहन भी इसे समझ सकें। यह काफी लंबा है इसलिए मैं चाहता हूं कि आप मूल बात पहले जान लो। राजदूत ने कहा, ‘आपको शर्म आनी चाहिए।’

मेहमान को भगवान मानते हैं और…
1 से 6 पॉइंट्स में गिलन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मेहमान को भगवान की तरह माना जाता है। आपने इफ्फी (IFFI) में जजों के पैनल के हेड के भारतीय आमंत्रण का अपमान किया है। उनके भरोसे, सम्मान और गर्मजोशी से किए गए स्वागत का भी मजाक बना दिया। उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारे भारतीय मित्रों ‘फौदा’ सीरीज के कलाकारों को यहां बुलाया और उन्हें भारत में काफी प्यार मिला। आपको अपने बर्ताव के लिए आत्ममंथन करने की जरूरत है। मैंने मंच से भी कहा था कि हमारे दोनों देशों में कई समानताएं हैं क्योंकि हम एक तरह के दुश्मन से लड़ रहे हैं और जो हमारा बुरा पड़ोसी ही है।’

बिना पढ़े-समझे नहीं बोलना चाहिए
इजरायली राजदूत ने कहा, ‘मैंने कहा कि हमें भारत को लेकर विनम्र होना चाहिए जहां का फिल्म कल्चर शानदार है और वे इजरायली कंटेंट (फौदा और ऐसे कई फिल्में) भी पसंद करते हैं।’ राजदूत ने आगे कहा कि मैं कोई फिल्म एक्सपर्ट नहीं हूं लेकिन इतना जानता हूं कि ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में बिना अच्छे से पढ़े-समझे असंवेदनशील तरीके से बोलना नहीं चाहिए। ये घटना भारत के लिए खुला जख्म है क्योंकि आज भी कई लोग उसकी कीमत चुका रहे हैं। होलोकास्ट सर्वाइवर का बेटा होने के नाते आपके बयान पर भारतीयों की प्रतिक्रिया देखकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं ऐसे बयान की निंदा करता हूं।

अपनी कुंठा भारत में मत निकालो…
राजदूत ने जूरी हेड को नसीहत देते हुए कहा कि आप पहले जैसे खुलकर बोलते रहे हैं आगे भी बोलिए लेकिन मेरी सलाह है कि ये सब इजरायल में कीजिए, अपनी कुंठा दूसरों देशों पर मत निकालिए। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि आप वापस इजरायल जाकर सोचिएगा कि आपने क्या कहा है। हम इजरायल के प्रतिनिधि के रूप में यहीं पर रहेंगे। गिलन ने आखिर में कहा कि भारत और इजरायल के लोगों की दोस्ती काफी मजबूत है और आपने इसे जो नुकसान पहुंचाया है उसका कुछ भी असर नहीं होगा। एक इंसान के रूप में मुझे शर्म आती है और हमारे मेजबान से मैं माफी मांगना चाहता हूं। इजरायल के राजदूत का भारतीयों ने खुले मन से स्वागत किया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...