6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़सुंदर कांड के पाठ, भव्य आतिशबाजी के साथ भोजपाल महोत्सव मेले का...

सुंदर कांड के पाठ, भव्य आतिशबाजी के साथ भोजपाल महोत्सव मेले का शुभारंभ

Published on

भोपाल

भेल के दशहरा मैदान पर 35 दिन चलने वाले भोजपाल मेला सोमवार से शुरू हो गया है । 6 साल से लगातार आम जन में लोकप्रिय इस मेले में मेला प्रबंधन ने वह सब कुछ परोसने की कोशिश की है जिसकी सबको जरूरत है । मंगलवार को पूर्व महापौर आलोक शर्मा और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में इस मेले का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत शाम को आतिशबाजी के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर की गई। शुभारंभ अवसर पर ही मेले में भारी भीड़ देखी गई । इसमें भेल सहित शहर के हजारों लोग शामिल हुये ।

गौरतलब है कि शहरवासियों को व्यापारिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोरंजन के माध्यम से जोडऩेे का काम करता आ रहा है। मेले में आने वाले विभिन्न प्रदेशों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही अपने-अपने प्रदेश की संस्कृति से राजधानीवासियों को रूबरू होंगे। अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला लगाने का मुख्य उद्ेश्य सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करना, समाज की उभरती प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना, महिला उद्यमियों, व्यवसाइयों को स्थान उपलब्ध कराना, पारिवारिक महोत्सव में मनोरंजन के साथ विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को उपलब्ध कराना है।

साथ ही कलाशिल्प, हस्तशिल्प, लोकनृत्य, गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए कलाकारों का मंच और नागरिकों को मनोरंजन करने की पूरी कोशिश की गई है । चलता फिरता डायनासोर, अफ्रीकन कलाकारों के साथ ग्रेट जैमिनी सर्कस के कलाकार राजधानीवासियों का मनोरंजन करेंगे । अलग-अलग 10 बड़े शहरों के बैंड की प्रस्तुति के साथ ही बीएसएफ द्वारा मेले में विभिन्न तरह के आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

साथ ही प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, इलेक्टॉनिक, टेलीकॉम, फर्नीचर, हेन्डी क्रॉफ्ट, हैन्डलूम, महासेल सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन, बैंकिंग इंश्योरेंस, ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर, महिलाओं की सौंदर्य सामग्री, खूर्जा क्राकरी, कपड़े, आकर्षक एवं मनोरंजक झूले, खेलकूद के स्टॉल आदि महोत्सव के आकर्षक होंगे।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...