23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन

भेल में लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन

Published on

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तत्वाधान में बीएचईएल ऑफिसर्स क्लब मैदान तीन दिवसीय 44 वीं अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 का भव्य समापन विशेष अतिथि अनिल खत्री डायरेक्टर पीडीटीसी, आनंद श्रीवास्तव मुख्य महाप्रबंधक म.क्षे. एवं जाहिद अजीज खान महाप्रबंधक भोपाल की अध्यक्षता में किया गया। तीन दिवसीय 44 वीं अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 में मध्य प्रदेश की समस्त विद्युत कम्पनियों की कुल 07 टीमों ने भाग लिया। जिसमें टीम इवेन्ट में भोपाल ने प्रथम स्थान, जबलपुर सेन्ट्रल ने द्वितीय स्थान एवं सिंगाजी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार ओपेन सिंगल्स में प्रथम स्थान मो. परवेज शकील खान , द्वितीय स्थान प्रशांत दुबे एवं तृतीय स्थान प्रदीप चौधरी ने प्राप्त किया। ओपेन डबल्स में प्रथम स्थान अनिल कुमार अलंग एवं मो. शकील परवेज खान जबलपुर सेन्ट्रल द्वितीय स्थान नीरज अग्रवाल एवं प्रशांत दुबे भोपाल क्षेत्र एवं तृतीय स्थान प्रदीप चौधरी एवं डॉ. सुनील कुमार वर्मा जबलपुर सेन्ट्रल ने प्राप्त किया।

लाईफ टाईम अचीवमेंट पुरूस्कार में राजू डेहरिया, मु.महा. भोपाल, नीरज अग्रवाल, उपसचिव वल्लभ भवन, भोपाल, अनिल कुमार अलंग, महाप्रबंधक, जबलपुर सेन्ट्रल एवं अशोक शर्मा, उपमहाप्रबंधक, भोपाल और उदयमान खिलाड़ी की श्रेणी में सुनील मर्सकोले, कार्यपालन अभियंता, जबलपुर को पुरूस्कृत किया गया।

इस अवसर पर भोपाल क्षेत्र की आयोजन समिति की और से सचिव अंकित पालीवाल उपमहाप्रबंधक शहर संभाग पूर्व, प्रबंधक संजय सिंह चंदेल, अंकुर कांसकर, प्रबंधक मानव संसाधन नीतू सिंह, प्रीति सोनी, सहायक प्रबंधक हनीफ सिद्दीकी, भरत बागरी, राहुल पाण्डे, अनिल बागरी, एवं समिति के सभी सदस्यों मौजूद थे।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...