7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeराजनीतिMCD चुनाव में केजरीवाल का मिनी पार्षद वाला 'RWA' कार्ड, जानें दिल्लीवालों...

MCD चुनाव में केजरीवाल का मिनी पार्षद वाला ‘RWA’ कार्ड, जानें दिल्लीवालों से क्या वादा

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। दिल्‍ली नगर निगम चुनाव से पहले इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में केजरीवाल ने कई बड़े ऐलान किए। सबसे बड़ा ऐलान आरडब्‍ल्‍यूए को लेकर किया। उन्‍होंने कहा है कि एमसीडी चुनाव जीतने पर आम आदमी पार्टी (AAP) एक स्‍कीम लॉन्‍च करेगी। इसका नाम होगा ‘जनता चलाएगी एमसीडी’। इसके तहत आरडब्‍ल्‍यूए को म‍िनी पार्षद की ताकत दी जाएगी। उनके दफ्तर को चलाने के ल‍िए द‍िल्‍ली सरकार व‍ित्‍तीय मदद देगी। इन्‍हीं के जर‍िये लोगों की तमाम तरह की समस्‍याओं का समाधान होगा। लोगों को क‍िसी नेता के चक्‍कर काटने की जरूरत नहीं होगी। इससे लोगों का काम आसानी से हो सकेगा। शाम 4 बजे केजरीवाल मीडिया के सामने आए। 4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव होने हैं। इन चुनावों के जरिये 250 पार्षदों को चुना जाएगा। वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।

केजरीवाल ने कहा कि देखने को मिला है कि अक्‍सर छोटे-छोटे कामों के लिए जनता को नेताओं के चक्‍कर काटने पड़ते हैं। अब जनता निर्णय लेगी और सरकार काम करेगी। एक तरह से देखें कि जितनी भी आरडब्‍ल्‍यूए हैं उन्‍हें मिनी पार्षद का स्‍टेटस दिया जाएगा। आरडब्‍ल्‍यूए वो बॉडी होती हैं जो जनता के सबसे करीब होती हैं।

उन्‍होंने कहा कि जैसे पार्षद किसी इलाके का बॉस होता है। ठीक वैसे ही आरडब्‍ल्‍यूए को उस वॉर्ड का नेता माना जाएगा। किसी भी व्‍यक्ति को काम कराना है तो उसे नेता के चक्‍कर नहीं काटने हैं। मिनी पार्षद का स्‍टेटस मिलने के बाद लोगों को आरडब्‍ल्‍यूए के दफ्तर जाकर बताना होगा कि उनकी क्‍या समस्‍या है। गली, पानी, बिजली, नाली, नुक्‍कड़ वही सारी समस्‍याओं को हल करेंगे। आरडब्‍ल्‍यूए के पास वो ताकत होगी जिनसे वो लोगों के सभी जरूरी काम कर सके।

द‍िल्‍ली सरकार देगी व‍ित्‍तीय मदद
सीएम ने कहा कि आरडब्‍ल्‍यूए को अपना दफ्तर चलाने और छोटे-छोटे काम कराने के लिए फंड उपलब्‍ध कराए जाएंगे। एक तरह से सही मायनों में आरडब्‍ल्‍यूए का सशक्‍तीकरण किया जाएगा। इसकी मंशा जनता को दिल्‍ली का मालिक बनाना है। आप चाहती है कि जनता दिल्‍ली की असली मालिक बने। इसके जरिये दिल्‍ली के हर नागरिक को दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा।

उन्‍होंने अंत‍ में कहा कि आरडब्‍ल्‍यूए किसी भी पार्टी के हों, एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने उन्‍हें सशक्‍त कर दिया है। सही मायनों में दिल्‍ली सरकार उन्‍हें पॉलिटिकल और फाइनेंशियल पावर देने जा रही है। हर आरडब्‍ल्‍यूए लोगों के घर-घर जाए और अनुरोध करे कि सभी आने वाले एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट दें।

केजरीवाल ने क‍िया आगाह
केजरीवाल ने कहा कि इस बार एमसीडी चुनाव में AAP का आना जरूरी है। आरडब्‍ल्‍यूए अपने व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिये भी लोगों से आप को जिताने की अपील करें। उन्‍होंने आगाह किया कि अगर उनके इलाके में किसी दूसरे दल का पार्षद बन गया तो जान लीजिए कि वो उन्‍हें काम नहीं करने देगा। ऐसे में यह उनकी जिम्‍मेदारी है कि वो इसे गंभीरता से लें। जिस तरह की सत्‍ता दिल्‍ली सरकार उन्‍हें देना चाहती है कि उसमें दूसरी पार्टी का पार्षद आड़ंगा लगाएगा। उन्‍हें सुनिश्चित करना चाहिए कि 250 की 250 सीटें आप के पास आएं। यह आप के साथ उनकी भी बड़ी जीत होगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...