4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedडिजिटल रुपये से लेनदेन को हो जाएं तैयार, 1 दिसंबर से मिल...

डिजिटल रुपये से लेनदेन को हो जाएं तैयार, 1 दिसंबर से मिल रही यह सुविधा, जानिए कैसे करेगा काम

Published on

नई दिल्ली

क्या आप आरबीआई (RBI) की डिजिटल करेंसी यानी डिजिटल रुपया से लेनदेन करने को उत्सुक हैं? आपकी यह चाहत जल्द ही पूरी होने वाली है। भारतीय रिजर्व बैंक ने खुदरा स्तर पर डिजिटल रुपये का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने की घोषणा की है। आरबीआई ने मंगलवार को कहा कि वह एक दिसंबर से रिटेल सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के लिए पायलट प्रोजेक्ट लेकर आएगा। आरबीआई ने कहा कि डिजिटल रुपया एक डिजिटल टोकन के रूप में होगा, जो लीगल टेंडर रहेगा।

चुनिंदा जगहों पर शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
आरबीआई ने एक बयान में कहा, ‘यह पायलट प्रोजेक्ट ग्राहकों और व्यापारियों के साथ क्लोजर यूजर ग्रुप (CUG)को कवर करेगा। यह पायलट प्रोजेक्ट कुछ चुनिंदा जगहों पर ही होगा।’ यह डिजिटल रुपया इस समय जारी पेपर करेंसी और सिक्कों के मूल्य के अनुसार ही जारी होगा। यह डिजिटल करेंसी बैंकों के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूट होगी।

डिजिटल वॉलेट से कर सकेंगे लेनदेन
केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि ग्राहक डिजिटल रुपयों का लेन-देन डिजिटल वॉलेट के जरिए कर सकेंगे। यह डिजिटल वॉलेट बैंकों द्वारा ऑफर होगा और इसे मोबाइल फोन्स और दूसरे डिवाइसेज में रखा जा सकेगा।

ग्राहक दुकानों पर कर सकेंगे पेमेंट
आरबीआई ने अपने बयान में कहा, ‘लेन-देन पर्सन टू पर्सन (P2P) और पर्सन टू मर्चेंट (P2M) दोनों तरह से हो सकेंगे। मर्चेंट्स यानी व्यापारियों के यहां लगे क्यूआर कोड (QR Code) के माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा।’

ये बैंक होंगे शामिल
इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए आठ बैंकों को चुना गया है, जो इसमें चरणबद्ध तरीके से भाग लेंगे। पहला चरण चार बैंकों से शुरू होगा। इनमें एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक (Yes Bank) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शामिल होंगे। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) इसमें शामिल होंगे।

इन शहरों में होगी शुरुआत
यह पायलट प्रोजेक्ट शुरुआत में चार शहरों को कवर करेगा। ये शहर मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर हैं। इसके बाद इस पायलट प्रोजेक्ट का विस्तार अहमदाबाद, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, कोचीन, लखनऊ, पटना और शिमला में होगा। इस प्रोजेक्ट का विस्तार धीरे-धीरे अन्य बैंकों, जगहों और यूजर्स के बीच होगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...