23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने रिकॉर्ड संख्या में व्यवसाय उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 जीते

बीएचईएल ने रिकॉर्ड संख्या में व्यवसाय उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 जीते

Published on

भोपाल

मंगलवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने रिकॉर्ड संख्या में व्यवसाय उत्कृष्टता के प्रतिष्ठित सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार जीतकर अपने गुणवत्ता सर्वप्रथम अभियान के अंतर्गत व्यवसाय उत्कृष्टता की यात्रा में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। बीएचईएल सीआईआई-एक्जिम बैंक के अब तक के पहले व्यवसाय उत्कृष्टता अपनाने और समृद्ध करने के लिए स्पेशल जूरी कमेंडेशन प्राप्त करने वाला पहला संगठन है।

कंपनी की त्रिची, हरिद्वार, भोपाल और हैदराबाद इकाइयों को प्लेटिनम पुरस्कार तथा प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन – बेंगलुरु, पावर सेक्टर – उत्तरी क्षेत्र और रानीपेट प्रभागों को गोल्ड प्लस पुरस्कार मिला है। बेंगलुरु में 30वें सीआईआई एक्सीलेंस समिट में बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल की उपस्थिति में इकाइयों/प्रभागों ने ये पुरस्कार प्राप्त किए।

ये पुरस्कार अंतरराष्ट्र्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यूरोपीय फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट के उत्कृष्टता मॉडल पर आधारित हैं। उल्लेखनीय है कि, बीएचईएल वर्ष 2006 में सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार प्राप्त करने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम था।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...