4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedट्रोल्स से बचने की काजोल ने न्यासा को दी एडवाइस, कहा- वही...

ट्रोल्स से बचने की काजोल ने न्यासा को दी एडवाइस, कहा- वही फेमस जो..

Published on

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों काफी चर्चा में रहती हैं. अभी तक न्यासा ने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, ना ही ऐसी कोई खबर है, फिर भी उनकी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है. वो अभी से स्टार का तमगा पा चुकी हैं. स्टार किड न्यासा के सोशल मीडिया पर कई फैन पेजिस हैं. उन पेज पर उनकी तस्वीरें शेयर होती हैं, लोग कमेंट्स करते हैं. कई यूजर न्यासा को कॉम्प्लिमेंट करते हैं, तो वहीं कई लोग भद्दे कमेंट्स भी पास करते हैं. हाल ही में काजोल ने इन सब पर रिएक्शन दिया है.

जो ट्रोल वो फेमस
TOI से बातचीत में काजोल ने कहा कि ट्रोलिंग सोशल मीडिया का एक अजीब हिस्सा बन चुका है. हंसते हुए काजोल कहती हैं, आजकल तो जो ट्रोल होता है, वो फेमस हो जाता है. अगर आप ट्रोल हुए तो आपको लोगों ने नोटिस किया. अगर आप ट्रोल हुए तो आप फेमस हो गए. ये ऐसी अजीब दुनिया है कि आप अगर ट्रोल नहीं हुए तो पॉपुलर ही नहीं हुए.

जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. तो काजोल ने कहा- हां बिल्कुल पड़ता है, लेकिन एक लिमिट होनी चाहिए इन सब बातों को सीरियसली लेने की. मैं स्टूपिड और इडियट कहलाउंगी अगर कहा कि ये सब मुझ पर असर नहीं डालते. लेकिन जैसा मैंने कहा इन सब की एक लिमिट होना चाहिए. काजोल ने आगे कहा कई बार कहानी कुछ और ही होती है. ट्रोलिंग पर हजारों आर्टिकल लिखे जाते हैं. लेकिन जब वो जाकर कमेंट्स चेक करती हैं तो देखती हैं कि वहां हजारों पॉजिटिव कमेंट्स हैं, और सिर्फ एक दो नेगेटिव कमेंट हैं, जिनपर इस तरह के आर्टिकल लिखे जाते हैं.

काजोल ने बेटी को दिया सुझाव
काजोल ने बातचीत में बताया कि वो न्यासा को सिर्फ एक एडवाइस देती हैं. काजोल ने अपनी बेटी को हमेशा पॉजिटिव रहना सिखाया है. काजोल ने कहा- हर वो दो तीन लोग जो भद्दे कमेंट्स करते हैं, वहीं हजारों लोग होते हैं जो आपके बारे में सबसे अच्छे कमेंट्स भी करते हैं. जिन्हें लगता है आप सबसे बेहतर हो. और सबसे जरूरी बात, जब आप आइने में खुद को देखते हो, क्या सोचते हो. किसका ओपिनियन सबसे ज्यादा जरूरी है आपके लिए.

इसके बाद मजाक करते हुए काजोल कहती हैं कि मेरे बच्चों के लिए मेरा ओपिनियन ज्यादा मैटर करेगा ना या ट्रोल्स का. काजोल की सलाम वेंकी फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. मां बेटे की ये इमोशनल कहानी अभी से फैंस को एक्साइट कर रही है

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...