15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीय'हां मैंने की श्रद्धा की हत्या...', पॉलीग्राफी टेस्ट में आफताब ने कबूला...

‘हां मैंने की श्रद्धा की हत्या…’, पॉलीग्राफी टेस्ट में आफताब ने कबूला अपना गुनाह

Published on

नई दिल्ली,

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है. आफताब ने पॉलीग्राफी टेस्ट में माना है कि उसने ही श्रद्धा की हत्या की. लेकिन आफताब को श्रद्धा की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है. आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट करने वाले फॉरेंसिक अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. आफताब ने कई लड़कियों से संबंध होने की बात भी कबूल की है. इतना ही नहीं पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान उसने ये भी मान लिया है कि श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े जंगल में फेंके थे.

सूत्रों के मुताबिक, पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान आफताब का व्यवहार बिल्कुल समान्य रहा. आफताब ने कहा कि उसने पहले ही पुलिस को सब कुछ बता दिया है. अब एक्सपर्ट आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की फाइनल रिपोर्ट बना रहे हैं. रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंपी जाएगी. इस रिपोर्ट से पुलिस को जांच में सहयोग मिलने की उम्मीद है.

1 को होगा आफताब का नार्को टेस्ट
आफताब का 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट होना है. नार्को टेस्ट से पहले आफताब का प्री मेडिकल टेस्ट कंडक्ट किया गया. ये प्री मेडिकल टेस्ट FSLलैब में ही कराए गए. उनकी आज रिपोर्ट आ जाएगी. आफताब का नार्को टेस्ट अंबेडकर अस्पताल में होगा.

18 मई को आफताब ने की थी हत्या
आफताब पर 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है. श्रद्धा आफताब की गर्लफ्रेंड थी. दोनों मुंबई के रहने वाले थे. यहां वसई में दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे. बाद में दोनों ने दिल्ली रहने का फैसला किया. दोनों 8 मई से दिल्ली के महरौली में फ्लैट में लिव इन में रह रहे थे. 18 मई को श्रद्धा और आफताब का झगड़ा हुआ था. इसके बाद आफताब ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आफताब ने उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखा. वह रोज रात में महरौली के जंगल में शव के एक टुकड़े को फेंकने जाता था. पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था.

आफताब से ब्रेकअप करना चाहती थी श्रद्धा
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा आफताब से ब्रेकअप करना चाहती थी. यह बात आफताब को नागवार गुजरी और उसने बेरहमी से श्रद्धा की हत्या कर दी. श्रद्धा आफताब के रवैए और मारपीट से तंग आ गई थी. ऐसे में उसने आफताब से अलग होने का फैसला कर लिया था. 3-4 मई को श्रद्धा ने अलग होने का फैसला भी कर लिया था. लेकिन आफताब को यह बात पसंद नहीं आई और उसने श्रद्धा की हत्या कर दी. हालांकि, इससे पहले आफताब ने पूछताछ में बताया था कि श्रद्धा उसपर शादी का दबाव डाल रही थी, ऐसे में उसने श्रद्धा की हत्या कर दी.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...