7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिइस साल BJP को कांग्रेस से 6 गुना ज्यादा मिला चंदा, जानें...

इस साल BJP को कांग्रेस से 6 गुना ज्यादा मिला चंदा, जानें ममता-केजरीवाल की पार्टी का हाल 

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय जनता पार्टी को पिछले सालभर में कांग्रेस के मुकाबले 6 गुना ज्यादा चंदा मिला है. देश के आठ राष्ट्रीय दलों में से चार की आय-व्यय रिपोर्ट निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक की है. आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 2021-22 में केंद्र और कई राज्यों में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी को 614.53 करोड़ रुपये चंदे के तौर पर मिले. ये सभी आंकड़े 20 हजार रुपये से ज्यादा की धनराशि एकमुश्त देने वालों के मद में मिली है.

आयोग को भेजी रिपोर्ट में राजनीतिक दल सिर्फ 20,000 रुपये या इससे ज्यादा एकमुश्त चंदा देने वालों का ब्यौरा ही आयोग को भेजते हैं. इसमें व्यक्तिगत तौर पर 20,000 रुपये से कम का योगदान करने वालों से मिली रकम की आय का ब्यौरा नहीं होता है. वहीं साल 2021- 22 की अवधि में कांग्रेस को सिर्फ 95.86 करोड और आम आदमी पार्टी को 44.54 करोड़ रुपये मिले.

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 43 लाख रुपये प्राप्त हुए. बंगाल में TMC की प्रतिद्वंद्वी और केरल में सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीएम) को 10 करोड़ पांच लाख रुपये का चंदा मिला है.

20 हजार से ज्यादा मिलने पर ही देना होता है ब्यौरा
निर्वाचन आयोग ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि कॉरपोरेट के अलावा व्यक्तिगत चंदा दाता या ₹20,000 से अधिक के योगदान मिलने पर ही राजनीतिक दल अपनी वार्षिक रिपोर्ट में ब्यौरा देते हैं क्योंकि इसके अलावा राजनीतिक दलों के पास निजी दाताओं और इलेक्टोरल ट्रस्ट से भी राजनीतिक दलों को पैसा मिलता है. उनका जिक्र इस रिपोर्ट में नहीं होता, जैसे बहुजन समाज पार्टी (BSP) पिछले कई सालों से अपने ब्यौरे में यही लिखती रही है कि उनको बीस हजार या इससे ज्यादा रकम का चंदा एक भी व्यक्ति या कंपनी या फिर संस्थान से नहीं मिला.

AAP को मिला 44 करोड़ 54 लाख रुपये का चंदा
दिल्ली और पंजाब में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी ने निर्वाचन आयोग को भेजे अपने आय व्यय के ब्यौरे में बताया है कि उसे वित्तीय वर्ष 2021- 22 के दौरान 44 करोड़ 54 लाख रुपये का चंदा मिला है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...