7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized8000 करोड़पति छोड़ गए भारत, लंदन-न्यूयॉर्क नहीं..इन देशों में जाकर बसे!

8000 करोड़पति छोड़ गए भारत, लंदन-न्यूयॉर्क नहीं..इन देशों में जाकर बसे!

Published on

नई दिल्ली,

दुनियाभर में हाई-नेटवर्थ वाले लोग अपना मुल्क छोड़कर दूसरे देशों में अपना ठिकाना बना रहे हैं. भारत में भी ऐसा करने वालों की तादाद हजारों में है. Henley and Partners-2022 रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 8,000 भारतीय करोड़पति देश छोड़ गए हैं. अब सबसे मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर देश में कमाई और विदेश में मौज का ये कैसा खेल चल रहा है? आइए जानते हैं ये अमीर किन देशों में बस रहे हैं और देश छोड़ने का आखिर कारण क्या है?

भारत के लिए चिंता का विषय नहीं!
भले ही भारत से साल 2022 में अब तक 8,000 करोड़पति पलायन कर चुके हैं. लेकिन फिर भी ये भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय नहीं है. इसका बड़ा कारण ये है कि देश के कुल हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) के आंकड़ों के मुताबिक, ये संख्या महज 2 फीसदी के करीब है. भारत में लगभग 3.57 लाख करोड़पति हैं और लिस्ट में नए नाम भी जुड़ रहे हैं. रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि साल 2031 तक भारत में इस कैटेगरी के लोगों की संख्या में 80 फीसदी का इजाफा देखने को मिल सकता है.

रैंकिंग में भारत का तीसरा नंबर
8,000 अमीरों के देश छोड़ने के बाद भारत ऐसे देशों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है, जहां करोड़पतियों की पलायन दर सबसे अधिक है. इस मामले में रूस पहले नंबर पर है. 2022 में यहां से 15,000 अमीर बाहर गए है. वहीं चीन दूसरे नंबर पर है और यहां से 10,000 करोड़पतियों ने पलायन किया है. इस रिपोर्ट को तैयार करने वाले हेनली एंड पार्टनर्स के बीते पांच साल के डाटा पर नजर दौड़ाएं कुछ दुनियाभर से अमीरों के देश छोड़ने के ये नंबर देखने को मिलते हैं. कोरोना के दौरान ये संख्या सबसे कम रही.

पांच साल में इतने अमीरों ने छोड़ देश 
2018- 1,08,000
2019- 1,10,000
2020- 12,000
2021- 25,000
2022- 88,000

पलायन करने वालों की पहली पसंद ये मुल्क
रिपोर्ट के मुताबिक, अपना देश छोड़कर दूसरे मुल्कों में ठिकाना तलाशने वाले अमीरों की फेवरेट लिस्ट में सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश हैं. इस साल अब तक यूएई में 4,000, ऑस्ट्रेलिया में 3,500 और सिंगापुर में 2,800 लोग अपना देश छोड़कर बसे हैं. इन देशों के अलावा ऐसे अमीरों की लिस्ट में ब्रिटेन, इंडोनेशिया और मेक्सिको जैसे देश भी शामिल हैं.

देश छोड़ने की हो सकती हैं वजह!
भारत छोड़कर दूसरे देश में बसने वाले करोड़पतियों के बारे में रिपोर्ट में कुछ कारणों का जिक्र किया गया है. इसके मुताबिक, स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है. अन्य कारणों की बात करें तो ये अमीर दूसरे देशों में ज्यादा आर्थिक मजबूती देख रहे हैं. इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और बेहतर जीवनशैली जैसी मजबूत बुनियादी सुविधाएं और अपराधों में कमी भी बड़े कारण हो सकते हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...