7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedमलाइका के आइटम सॉन्ग से गुस्से में Pak एक्टर, लिखा- टैलेंट की...

मलाइका के आइटम सॉन्ग से गुस्से में Pak एक्टर, लिखा- टैलेंट की जरूरत होती है

Published on

फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ से बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा ने सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है. मलाइका का मूवी में आइटम सॉन्ग है. आइकॉनिक सॉन्ग ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए’ के रीमिक्स वर्जन में मलाइका अरोड़ा धमाल मचा रही हैं. उनके सेन्शुअस मूव्ज ने टेम्प्रेचर हाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मलाइका के लटकों झटकों को दिखाते इस गाने को फैंस का प्यार मिल रहा है. मगर पाकिस्तान में इस रीमिक्स सॉन्ग के क्रिएशन बवाल मचा है.

अदनान सिद्दीकी का ट्वीट
यूजर्स ही नहीं पाकिस्तानी सेलेब्स भी ‘आप जैसा कोई’ के रीमिक्स वर्जन से नाराज हैं. पाकिस्तान के टॉप एक्टर्स में शुमार अदनान सिद्दीकी ने नाराजगी जाहिर की है. अदनान ने ट्वीट कर लिखा- क्या हवा में कुछ है जो अचानक दुनिया परफेक्ट क्लासिक्स को बर्बाद करने पर तुली है? यहा तक कि री-क्रिएशन के लिए भी टैलेंट की जरूरत होती है. नाजिया हसन भी अपनी कब्र में करवट ले रही होंगी. #AapJaisaKoi. अदनान सिद्दीकी इससे पहले भी बॉलीवुड पर पाकिस्तानी गानों को चुराने, रीमेक बनाने पर भड़क चुके हैं.

क्या है विवाद?
फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘आप जैसा कोई’ गाने के रीमिक्स वर्जन को जहराह एसखान और आल्तमश फरीदी ने गाया है. लीरिक्स तनिष्क बागची और इंडीवार ने लिखे हैं. मालूम हो, ये गाना फिल्म कुर्बानी में सबसे पहले देखा गया था. ओरिजनल गाने को पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन ने गाया था. 2000 में नाजिया का देहांत हो गया था. नाजिया भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं. मगर उनके गाए आइकॉनिक सॉन्ग्स लोगों के पसंदीदा हैं. तभी नाजिया की गायिकी के फैन रहे लोगों ने जब उनके आइकॉनिक गाने का रीमिक्स वर्जन को सुना तो उनसे आलोचना किए बिना रहा नहीं गया.

फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में ‘आप जैसा कोई’ गाने के रीमिक्स को फिल्माया गया है. ये सॉन्ग रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गया है. मूवी में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं. इसे अनिरुद्ध अय्यर ने डायरेक्ट किया है. मूवी 2 दिसंबर को रिलीज होगी. आइटम क्वीन मलाइका ने सॉन्ग ‘आप जैसा कोई’ से 4 साल बाद पर्दे पर वापसी की है. इससे पहले उनका आइटम सॉन्ग 2018 में आई मूवी पटाखा में देखा गया था.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...