7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'आत्माराम भिड़े' के जमाने का बिल वायरल, तब 18 रुपये में आ...

‘आत्माराम भिड़े’ के जमाने का बिल वायरल, तब 18 रुपये में आ जाती थी साइकिल

Published on

सोशल मीडिया कमाल की जगह है। यहां आए दिन कुछ अनोखा और दिलचस्प मिल ही जाता है। बीते दिनों साल 1985 के दौर का रेस्टोरेंट का बिल इंटरनेट पर छा गया था, जिसमें शाही पनीर से लेकर दाल मखनी का रेट देखकर लोग दंग रह गए थे। दरअसल, भर पेट खाना खाने के बाद भी बिल मात्र 26 रुपये का बना था। अब एक और पुराना बिल इंटरनेट पर चर्चा में है। यह बिल एक साइकिल का है। वायरल तस्वीर के अनुसार, यह बिल 7 जनवरी 1934 का है, जिसमें एक साइकिल की कीमत 18 रुपये लिखी हुई है। आज तो इतने रुपये में साइकिल का पंचर भी नहीं बनता? इस बिल को देखकर तमाम लोगों को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्नमा’ के भिड़े की तरह अपना जमाना याद आ गया।

पहिए की तरह, वक्त का पहिया कितना घूम चुका है!
बिल की यह तस्वीर फेसबुक यूजर ‘संजय खरे’ ने 27 नवंबर को साझा की और लिखा- कभी ‘साइकिल’ मेरे दादा जी का सपना रही होगी… साइकिल के पहिए की तरह, वक्त का पहिया कितना घूम चुका है! 88 साल पुराना यह बिल एक साइकिल स्टोर का है, जिस पर दुकान का नाम ‘कुमुद साइकिल वर्क्स’ और पता कोलकाता का लिखा हुआ है। इसमें साइकिल की कीमत सिर्फ 18 रुपये दर्ज है। इस पोस्ट को अबतक लगभग दो सौ रिएक्शन्स, 20 शेयर और करीब सौ प्रतिक्रियाएं मिल चुके हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा- अब तो 18 रुपये में हेंडल का दस्ता भी नहीं आता। वहीं अन्य ने बताया कि वाह। कमाल है। मेरी पहली साइकिल 300 रुपये की थी। याद आ गया। आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बताएं।

जब वायरल हुआ था 1985 के रेस्टोरेंट का बिल
खाने के बिल की यह तस्वीर फेसबुक पेज Lazeez Restaurant & Hotel से 12 अगस्त 2013 को शेयर की गई थी, जो एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था कि बिल की तारीख 20 दिसंबर 1985 है, जिसमें शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और रोटी का रेट लिखा है। उस समय शाही पनीर केवल 8 रुपये में, दाल मखनी और रायता 5 रुपये में मिल जाता था। जबकि एक रोटी की कीमत 70 पैसे थी। कुल मिलाकर ये पूरा बिल 26 रुपये 30 पैसे का है, जिसमें 2 रुपये सर्विस चार्ज भी जुड़ा है। इसे एक अच्छे रेस्टोरेंट का बिल माना जा रहा है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...