7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedक्यों होते हैं तलाक? नीना गुप्ता बोलीं- पहले महिलाएं सहती थीं लेकिन...

क्यों होते हैं तलाक? नीना गुप्ता बोलीं- पहले महिलाएं सहती थीं लेकिन अब…

Published on

नीना गुप्ता बी टाउन की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. नीना गुप्ता अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बेबाकी से दुनिया के सामने रखती हैं. नीना ने अब तलाक को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. नीना गुप्ता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में डाइवोर्स की असली वजह बताई है. एक्ट्रेस ने कहा कि ज्यादातर तलाक इसलिए होते हैं क्योंकि कई यंग लड़कियां अब फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हैं.

Indian Express संग बातचीत में नीना गुप्ता ने कई चीजों के बारे में बात की. शादी बारे में बात करते हुए नीना ने कहा- हर कोई ये कहता है कि आज के टाइम में ये बेकार की चीज है, लेकिन मुझे लगता है कि शादी भी जरूरी है. नीना गुप्ता ने आगे तलाक पर बात करते हुए कहा- यंग लड़कियां अब फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट हैं, इसलिए वो अपने पति से कुछ नहीं लेती हैं. यही वजह है कि तलाक ज्यादा हो रहे हैं. लेकिन पहले उनके पास कोई ऑप्शन नहीं होता था, वो चुपचाप हर चीज सहती थीं. लेकिन मुझे ये भी लगता है कि शादी कई तरह से अच्छी चीज है.

बेटी की शादी क्यों कराना चाहती थीं नीना गुप्ता?
नीना ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की शादी को लेकर भी बात की. दरअसल, मसाबा गुप्ता ने कुछ समय पहले कहा था कि नीना गुप्ता उनकी जल्द से जल्द शादी कराना चाहती थीं. बेटी के इस कमेंट के बारे में बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा- मैं सिर्फ दूसरी नॉर्मल मदर्स की तरह एक मां बनकर बात कर रही थी. आप जब अपने दोस्तों से मिलने के लिए जाते हैं तो वो अक्सर अपने बच्चों की बचपन की फोटो दिखाकर उसे कहते ही कोई कविता सुनाओं. उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि मेहमानों को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है.

मसाबा जब छोटी थी, तब मैंने सोचा था कि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी. लेकिन हकीकत वही रही. मैं उसे हर किसी के सामने शो ऑफ करती थी. सभी माएं ऐसी ही होती हैं. मां के तौर पर मसाबा की शादी कराना भी मेरी एक इच्छा थी. बता दें कि नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने साल 2015 में एक बिजनेसमैन से शादी की थी. लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक चल नहीं पाई. मसाबा और उनके पति शादी के 4 साल बाद ही अलग हो गए थे. रिपोर्ट्स हैं कि मसाबा अब सेलेब्रिटी डिजाइनर एक्टर सत्यदीप मिश्रा को डेट कर रही हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...