भोपाल
मेसर्स ओएनजीसी के अधिकारियों के लिए अल्टरनेटर ट्रबल शूटिंग एंड मेंटेनेंस पर तीन दिवसीय ग्राहक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उदघाटन एसके बिश्वास, अपर महाप्रबंधक एवं श्रीमती स्वागता एस सक्सेना, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक द्वारा किया गया । संकाय सदस्य के रूप में शिशुपाल, प्रबंधक भी मौजूद थे । श्री बिश्वास ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि मैसर्स ओएनजीसी हमारे सम्मानित ग्राहक हैं । हम उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तैयार हैं ।
उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपकरण के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से प्रतिभागियों को अधिक से अधिक अर्जित करना चाहिए। इस अवसर पर श्रीमती स्वागत एस सक्सेना ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को मॉड्यूल के बारे में बताया ।
