23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र की कई कॉलोनी खराब सड़कों से परेशान

भेल क्षेत्र की कई कॉलोनी खराब सड़कों से परेशान

Published on

भोपाल

सरकार के निर्देश के बाद भेल क्षेत्र में मुख्य सड़कों को सुधारने का काम शुरू हुआ है, लेकिन अंदरूनी हिस्सों के कॉलोनियों में रहने वाले अभी भी खराब सड़कों से परेशान हैं। इससे खस्ताहाल सड़कों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन्द्रपुरी एक्सटेंशन कॉलोनी से लेकर अजंता काम्पलेक्स चौराहे तक की सड़क कहने को तो टू लेन है लेकिन हकीकत में इसका अधिकतर हिस्सा गायब है।

दूसरी ओर की सड़क भी गड्ढ़ो से भरी हुई है। यह सड़क सतनामी नगर बस्ती में सड़क किनारे अतिक्रमण होने से यह सिंगल लेन में तब्दील हो जाती है। नेतागिरी के चलते कई सालों से इस सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है। खराब सड़क होने से वहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। जेके रोड, निजामुद्दीन से इंद्रपुरी, सोनागिरी और पिपलानी पेट्रोल पंप तक को जोडऩे वाली इस सड़क से रोजाना सैंकड़ों से अधिक वाहन चालक आवाजाही करते हैं।

बदहाल हो चुकी इस सड़क को लेकर स्थानीय रहवासी नगर निगम के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों तक से गुहार लगा चुके हैं लेकिन जिम्मेदार लोगों की इस समस्या को हल करने की वजाय एक दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा देते हैं। यहां स्थानीय रहवासियों के साथ ही दुकानदार अपनी दुकानों का कचरा फेंक जाते हैं। दूसरी और रहने वाले लोगों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों को गंदगी फैलने और बदबू आने से परेशान होना पड़ रहा है।

Latest articles

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...