10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedElon Musk और Apple सीईओ का विवाद खत्म! iPhone यूजर्स ने ली...

Elon Musk और Apple सीईओ का विवाद खत्म! iPhone यूजर्स ने ली राहत की सांस

Published on

नई दिल्ली

Elon Musk और Apple कंपनी के बीच विवाद खत्म हो चुका है। इसके साथ ही iPhone यूजर्स राहत की सांस ले ली है, क्योंकि ऐसी खबरें थी कि Twitter ऐप को ऐपल अपने स्टोर से हटा सकता है। ऐसे में iPhone यूजर्स Twitter ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। लेकिन अब मामला खत्म हो चुका है। इसकी जानकारी खुद Elon Musk की तरफ से दी गई।

एलन मस्क ने विवाद पर लगाया विराम
Elon Musk ने ट्विटर पर एक पोस्ट करके जानकारी दी कि Apple के सीईओ टिम कुक के साथ चर्चा काफी शानदार रही। ऐसे में दोनों के बीच चल रहा युद्ध ख्तम हो गया। उन्होंने Apple हेडक्वॉर्टर का वीडियो साझा किया। Elon Musk ने कहा कि टिम कुक ने भरोसा दिलाया है कि ऐपल ऐप स्टोर से Twitter को नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच जारी सारे मतभेद खत्म हो चुके हैं।

इन ऐप टैक्स सिस्टम का विरोध
बता दें कि इससे पहले Elon Musk ने गूगल और ऐपल के साथ नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि यह दोनों ऐप स्टोर ऐप परचेज पर 30 फीसद टैक्स का विरोध किया है। एलन मस्क ने इन तरह के टैक्स सिस्टम को गैरजरूरी बताया था। इन ऐप परचेज सिस्टम से गूगल और ऐपल को मोटी कमाई होती है। लेकिन ऐप क्रिएटर्स इन तरह की पॉलिसी का लंबे वक्त से विरोध कर रहे थे।

ऐप को हर साल एक मिलियन डॉलर की कमाई
मौजूदा वक्त में अगर कोई यूजर्स ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए ऐप से पेमेंट करता हैं, तो उसे 8 डॉलर का 30 फीसद गूगल और ऐपल को देना होगा। Elon की मानें, तो क्या आपको मालूम है कि Apple App Store से खरीदने वाली हर चीज 30 फीसद टैक्स चार्ज करता है! जिससे ऐपल को सालाना तौर पर 1 मिलियन डॉलर की कमाई होती है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...