10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedयूपी : 'सब आत्मा ने कराया, बदला पूरा...' बेटा-बेटी की हत्या कर...

यूपी : ‘सब आत्मा ने कराया, बदला पूरा…’ बेटा-बेटी की हत्या कर खुद लगाई फांसी

Published on

पीलीभीत,

यूपी के पीलीभीत में बेटा-बेटी की हत्या के बाद पिता द्वारा सुसाइड करने के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक की जेब से जो सुसाइड नोट मिला है, उससे पुलिस भी हैरान है. सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘यह सब आत्मा ने कराया है, बदला पूरा हुआ.’सुसाइड नोट में जो बातें लिखी हैं, उनसे गांव में भी सनसनी फैल गई है. वहीं तीनों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चों की गला दबाने से मौत और पिता के फांसी लगाने से मौत की बात कही गई है.

जानकारी के अनुसार, दियूरिया कलां क्षेत्र के रंबोझा गांव में एक दिन पूर्व साइकिल मिस्त्री बालकराम ने अपने बेटा और बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी, इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी. पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को तीनों शव गांव पहुंचे. तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. सुसाइड नोट पर जो बातें लिखी हैं, उससे पूरे गांव में दहशत बनी हुई है. बालकराम की जेब से जो चार पेज का सुसाइ़ड नोट मिला है, उसे पढ़कर ऐसा लग रहा है कि किसी ने बोल-बोलकर बालकराम से लिखवाया है.

सुसाइड नोट में लिखी हैं ये बातें
इस सुसाइड नोट के पेज नंबर चार पर लिखा है, ‘अगर किसी ने इनके परिवार बालों को दुख दिया तो उसे मैं चैन से नहीं रहने दूंगी, क्योंकि मेरा बदला पूरा हुआ. कोई समझे कि किसी की शरण में जाने से लाभ मिल जाए तो ऐसा कोई तांत्रिक संत नहीं है, जो मुझे बस में कर सके, क्योंकि बालकराम सब कुछ करके हार गए.’

आगे लिखा है, ‘कोई ये समझे कि मैं इनके घर से एक दिन को दूर हुई तो यह गलत है. मैंने कभी एक क्षण के लिए इनका घर नहीं छोड़ा. अब बदला पूरा हो गया. हम सभी जा रहे हैं. अब यह लोग कहीं भी रहें, मुझे कोई लेना देना नहीं. हां, जो इनके पुराने घर हैं और परिवार के घर, वहां हमेशा रहूंगी. कानून किसी पर शक न करे, क्योंकि यह आत्मा का खेल है. कोई भी सबूत, कहीं कुछ नहीं मिलेगा. अब कोई ऐसा कदम न उठाएं, ताकि फिर किसी का घर बरबाद हो. बदला पूरा हुआ.’

पुलिस अधीक्षक दिनेश पी ने कहा कि इसके बारे में जांच की जाएगी कि सुसाइड नोट आखिर किसने लिखा है. सुसाइड नोट की राइटिंग टेस्टिंग के लिए लैब भेजा जाएगा. एसपी ने कहा कि यह मामला तंत्र मंत्र का है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

यह था पूरा मामला
पीलीभीत  में बालकराम नाम के साइकिल मिस्त्री के 11 साल के बेटे और 15 साल की बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला था. वहीं बालकराम का शव दूसरे कमरे में फांसी के फंदे पर लटका था. दूसरे कमरे में सो रहे 14 साल के बेटे ने देखा तो उसने परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी थी. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे थे. पुलिस का कहना था कि अंधविश्वास के चक्कर में युवक ने पहले अपने बच्चों की हत्या की और बाद में खुद फांसी के फंदे पर झूल गया. वहीं मृतक के बेटे का कहना था कि पिता और बहन पर किसी का साया आता था.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...