10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedदीपिका के बाद एटीट्यूड में शोएब, बोले- हमारी वजह से उनके घर...

दीपिका के बाद एटीट्यूड में शोएब, बोले- हमारी वजह से उनके घर चल रहे हैं

Published on

कुछ दिन पहले दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. वीडियो में दीपिका कक्कड़ ब्लैक सूट पहने एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं. दीपिका आराम से चलते हुए पैपराजी के करीब आ रही थीं. तभी उनके कदम लड़खड़ाए वो गिरते-गिरते बचीं. इस दौरान एक शख्स ने उन्हें सपोर्ट करने की कोशिश की. पर दीपिका ने एटीट्यूड में बात करते उसे हुए दूर रहने के लिये कहा. वहीं अब दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने उन्हें ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है.

पूरे मामले पर क्या बोले शोएब?
इसमें कोई दोराय नहीं है कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के चहेते स्टार्स हैं. फैंस को इनकी सादगी काफी पसंद आती है. पर अब कपल के तेवर बदले-बदले दिख रहे हैं. दीपिका को जब उनके खराब बर्ताव के लिये ट्रोल किया गया, तो एक्ट्रेस ने अपनी गलती मानने के बजाए लोगों पर गुस्साना शुरू कर दिया.

शोएब ने एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वो वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए दिख रहे हैं. शोएब और दीपिका का कहना है कि लोगों ने वो देखा, जो उन्हें दिखाया गया. पर उन्हें पूरी घटना नहीं पता है. पर इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. वो पैपराजी को उन्हें कैप्चर करने के लिए नहीं बुलाते हैं. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि उनकी वजह से कई लोगों के घर और चैनल चल रहे हैं, जिसके लिये वो खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं.

फैंस ने किया सपोर्ट 
दीपिका कहती हैं कि हेटर्स को जो करना है, उन्होंने किया. पर उन्हें चाहने वाले भी कम नहीं हैं. फैंस के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि कितने लोग हैं, उन्हें प्यार दे रहे हैं. ‘कह रहे हैं कि आप अपना मन उदास मत करिये, जैसी हैं वैसी रहिए, उन सबके लिये दिल से प्यार, थैक्यू.’ हम जैसे हैं वैसे ही रहेंगे. वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक ओर जहां दीपिका टीवी से दूर यूट्यूब व्लॉग पर फोकस कर रही हैं. वहीं दूसरी ओर शोएब अजूनी सीरियल में दिखाई दे रहे हैं. शो में बिजी होने की वजह से ही वो लगातार वीडियो पोस्ट नहीं कर पाते हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...