23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेेले में ग्रेट जैमिनी सर्कस का सांसद ने किया शुभारंभ

भोजपाल महोत्सव मेेले में ग्रेट जैमिनी सर्कस का सांसद ने किया शुभारंभ

Published on

भोपाल

भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में ग्रेट जैमिनी सर्कस का मुख्य अतिथि भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मंत्रोचारण के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर सांसद ने भोजपाल मेला महोत्सव समिति के आयोजक और सर्कस के कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां आकर बचपन की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शहर में होते रहने चाहिए। ये शहरवासियों को मनोरंजन के साथ ही बच्चों को पुरानी परंपराओं से रूबरू कराते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वार्ड 56 के पार्षद नीरज सिंह, मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी रहे। शो के दौरान सर्कस के कलाकारों ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। इन कलाकारों के हर प्रस्तुति पर लोगों की आह निकलती रही। शो के दौरान हवाई झूला, अफ्रीकन कलाकारों द्वारा जिमनास्टिक, स्केटर रिंग, रोप, रबर की गुडिय़ा, मेढक, ग्लोब राइडिंग, दो वाइकों के साथ महिला और पुरुष कलाकारों द्वारा प्रदर्शन, रिंग डांस जैसे हैरतअंगेज कारनामें दिखाकर कलाकारों ने लोगों को दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर कर दिया ।

इस मौके पर महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील साह, महेंद्र नामदेव, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्दकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव वाहिद खान, गौरव जैन, सुभाष दरवई के साथ ही सकर्स के आयोजक महेन्दर, पिन्टू भाई, राजू भाई मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 35 दिनों तक चलने वाला यह मेला लगातार 8 वर्षों से शहरवासियों को व्यापारिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोरंजन के माध्यम से जोडऩे का काम करता आ रहा है। मेले बॉलीवुड कलाकारों के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से अपने कला और संस्कृति से शहरवासियों को रूबरू कराते हैं। मेला समिति शहर और प्रदेश के उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान करता है।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला लगाने का मुख्य उद्ेश्य सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करना, समाज की उभरती प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना, महिला उद्यमियों, व्यवसाइयों को स्थान उपलब्ध कराना, पारिवारिक महोत्सव में मनोरंजन के साथ विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों को उपलब्ध कराना है। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों के साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, फायर विग्रेड, 40 सिक्योरिटी गार्ड, मेला समिति के 40 से ज्यादा वालंटियर्स के साथ ही पूरे मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा। मेले में आने वाले लोगों को वाहनों की पार्किंग के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...