भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के चेयरमैन व एमडी गुरूवार देर रात की फ्लाइट से भोपाल पहुंचे । वह 3 दिसंबर को दिल्ली रवाना होंगे । इस बीच शुक्रवार को कारखाने के अफसरों की बैठक भी लेंगे साथ ही कारखाने का जायजा भी लेंगे। वह ब्लॉकों में बन रहे जॉब को देखेंगे । संभवत: गोविन्दपुरा क्षेत्र में बन रहे सोलर प्लांट का भी अवलोकन कर सकते हैं ।
