10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedगांवों के मुकाबले शहरों में ज्यादा जॉबलेस, जानिए किस राज्य में सबसे...

गांवों के मुकाबले शहरों में ज्यादा जॉबलेस, जानिए किस राज्य में सबसे ज्यादा बेरोगजार

Published on

नई दिल्ली

नवंबर में बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी हो गई है। ये बढ़ोतरी पिछले तीन महीनों में सबसे ज्यादा है। नवंबर में बेरोजगारी दर का आंकड़ा 8 फीसदी को पार हो गया है। CMIE द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में बेरोजगारी दर तीन महीनों के उच्च स्तर पर पहुंचकर 8 फीसदी पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले अक्टूबर 2022 में ये आंकड़ा 7.77 फीसदी पर था। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (CMIE) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गांव के मुकाबले शहरों में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है। सीएमआईई के मुतबिक नवंबर 2022 में शहरी बेरोजगारी दर 8.96 फीसदी पर पहुंच गई। वहीं गांवों में घटकर 7.55 फीसदी रही है। गांवों में बेरोजगारी दर में गिरावट आई है, जो अक्टूबर के मुकाबले 8.04 फीसदी से घटकर 7.55 फीसदी रह गई है, जबकि गांवों में ये आंकड़ें बढ़ गए हैं।

बेरोजगारी के मामले में कौन का राज्य सबसे ऊपर?
इस लिस्ट के मुताबिक हरियाणा बेरोजगारी दर में सबसे ऊपर है। नवंबर में हरियाणा का बेरोगजारी दर 30.6 फीसदी है। वहीं राजस्थान में 24.5 फीसदी है। वहीं जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी दर 23.9 फीसदी है। वहीं बिहार में बेरोजगारी दर 17.3 फीसदी है। गौरतलब है कि सितंबर और अक्टूबर में बेरोजगारी दर में गिरावट आई थी, लेकिन नवंबर में ये आंकड़े उच्त स्तर पर पहुंच गए है।

इन शहरों में सबसे कम बेरोजगार
इस लिस्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 4.1 फीसदी रही है। जबकि पंजाब में आंकड़ा 7.8 फीसदी पर पहुंच गया है। बेरोजगारी दर के मामले में हिमाचल प्रदेश का आंकड़ा 8.1 फीसदी पर पहुंच गया है, जबकि दिल्ली में सबसे ज्यादा 12.7 फीसदी है। अगर सबसे कम बेरोजगारी दर की बात करें तो चंडीगढ़ में 0.1 फीसदी है, उत्तराखंड में 1.2 फीसदी, ओडिशा में 1.6 फीसदी और कर्नाटक में 1.8 फीसदी है।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...