10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबाजार ने लिया यू-टर्न, 8 दिन से जारी तेजी थमी, क्या अब...

बाजार ने लिया यू-टर्न, 8 दिन से जारी तेजी थमी, क्या अब शुरू होगा गिरावट का सिलसिला?

Published on

नई दिल्ली

पिछले सेशंस में रेकॉर्ड उच्च स्तर बनाने के बाद आज बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आठ सेशंस से लगातार बढ़त के बाद आज शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। कमजोर वैश्विक रुख के चलते शेयर बाजार में गिरावट आई। यूएस पेरोल डेटा आने से पहले निवेशकों ने अपना मुनाफा सुरक्षित करना उचित समझा। इन आंकड़ों से यूएस फेडरल रिजर्व की दर वृद्धि योजना में बदलाव के बारे में संकेत मिलेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 415 अंक गिरकर 62,868.50 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (Nifty) 116 अंक गिरकर 18,696 पर बंद हुआ।

इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट
कारोबार के दौरान सेंसेक्स अधिकतम 63,148.59 अंक तक और न्यूनतम 62,679.63 अंक तक गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर और 21 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी टाटा स्टील में 1.22 फीसदी और डा रेड्डी में 1.18 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचयूएल में दर्ज हुई। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर, 31 शेयर लाल निशान पर और एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

अच्छी है यह गिरावट
आईडीबीआई कैपिटल हेड ऑफ रिसर्च एके प्रभाकर ने कहा, ‘भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह यूएस मार्केट में गिरावट है। बिकवाली दबाव का दूसरा कारण ऑटो स्टॉक्स और प्राइवेट बैंक्स का अंडरपरफॉर्म करना है। कुल मिलाकर लगातार चल रही रैली के बीच बाजार ने एक सांस ली है। यह अच्छा है और अब मिड और स्मॉलकैप परफॉर्म कर रहे हैं। इससे पहले ऐसा नहीं था। ऑल टाइम हाई के बाद इस तरह की मुनाफावसूली नॉर्मल है। 8-9 दिन की तेजी के बाद कुछ गिरावट आना ठीक है।’

विदेशी निवेशकों की लिवाली से रेकॉर्ड हाई पर गया बाजार
बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते रेकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचे हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारतीय बाजार में बंपर लिवाली के चलते शेयर बाजार में यह तेजी आई।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...