23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल मेले में सुन सुन सुन ओ गुलाबी कली के गीत ने...

भोजपाल मेले में सुन सुन सुन ओ गुलाबी कली के गीत ने मचाई धूम

Published on

भोपाल

भेल के दशहरा मैदान पर सुर शंकरा म्यूजिकल ग्रुप की भोजपाल महोत्सव मेले में प्रस्तुति में टायटल गीत ”सुन सुन सुन ओ गुलाबी कलीÓÓ गाना जब ग्रुप अध्यक्ष सुरेश गर्ग एवं एंकर आयशा खान ने गाया तो ठंड के माहौल में हल्की हल्की गर्मी महसूस होने लगी।

ग्रुप के कार्य.अध्यक्ष ,इंजी. प्रतीक गर्ग एवं प्रेरणास्रोत निहारिका गर्ग ने बताया कि राजा भोज और रानी कमलापति की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर विगत 07 वर्षो से संचालित भोजपाल महोत्सव मेले में सुर शंकरा म्यूजिकल गु्रप की सम्पन्न हुई 106वीं प्रस्तुति में सिंगर बेबी अलीजा खान ने ऐ दिल मुझे बता दे, सिंगर निहारिका गर्ग ने पल पल हर पल, सिंगर इंजी. प्रतीक गर्ग ने एक अजनबी हसीना से, सम्भागीय अध्यक्ष आयशा खान ने पहली पहली बार बलिये, संयुक्त सचिव उमेश गर्ग ने रंग और नूर की बारात, कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता एवं कप्तान बीएल रायकवार ने याद आ रहा है, प्रतिभा अग्रवाल ने वादा न तोड़, रीता बोथे ने क्या जानू सजन, सहित ग्रुप अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने समापन गीत कैसे जीत लेते हैं लोग दिल किसी का सहित कुल दो दर्जन गानों में आधा दर्जन से अधिक युगल गीत गाकर मेला परिसर के व्यापारी एवं दर्शकों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बेबी अलीजा खान एवं आयशा खान ने करते हुए मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, इवेन्ट मैनेजर महेन्द्र नामदेव (मोनू) एवं समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...