19.2 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeराष्ट्रीयवार्निंग कैसे दी थी बताईए, कोर्ट ने पूछा सवाल तो बगले झांकने...

वार्निंग कैसे दी थी बताईए, कोर्ट ने पूछा सवाल तो बगले झांकने लगी दिल्ली पुलिस, आप के पूर्व मंत्री समेत 38 बरी

Published on

नई दिल्ली

कोविड लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम और मौजूदा विधायक दुर्गेश पाठक समेत 38 आरोपियों को दिल्ली की एक कोर्ट ने बरी कर दिया है। ये सारे लोग जुलाई 2020 में राजधानी में केंद्र सरकार के खिलाफ जमावड़ा कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 188\34 के तहत केस दर्ज किया था। इन लोगों पर आरोप था कि धारा 144 लगी होने के बावजूद ये सारे एकत्र हुए और कोविड गाईड लाईनों का उल्लंघन किया।

दिल्ली पुलिस का कहना था कि राजेंद्र पाल गौतम समेत 38 लोग प्रदर्शन के लिए इकट्ठे हुए तो उन्हें चेतावनी दी गई। लेकिन वो नहीं माने। उस समय कोविड लॉकडाउन के तहत धारा 144 लगी हुई थी। इसके तहत पांच या पांच से ज्यादा लोगों को एक जगह पर जमा नहीं होना था। आप के नेताओं ने इसको नजरंदाज कर धरना प्रदर्शन किया। हालांकि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि वार्निंग कैसे दी थी, बताईए। लेकिन पुलिस ऐसा कोई वीडियो या फोटोग्राफ पेश नहीं कर सकी जिससे साबित हो कि आप नेताओं को उनकी तरफ से चेतावनी दी गई थी।

एडिशनल चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट वैभव मेहता ने अपने फैसले में कहा कि पुलिस ये साबित करने में नाकाम रही कि उसने किस तरह से आप नेताओं को चेतावनी दी थी। कोर्ट ने कहा कि केस के पहले जांच अधिकारी योगेंद्र कुमार ने उस बस के नंबर को चार्जशीट में शामिल नहीं किया जिसमें आप नेताओं समेत 38 लोगों को बिठाकर पुलिस थाने ले जाया गया। आई ने बस चालक को भी गवाह के तौर पर शामिल नहीं किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला...

पंजाब के जल संकट और अधिकारों पर अमृतसर में महामंथन: रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल के साथ शाम 7 बजे बैठक करेंगे सीएम भगवंत मान

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान राज्य के जल...

More like this

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने किया ऐलान, इन 10 राज्यों में खाली हुई सीटें

नई दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव होना...

इबोला वायरस को लेकर एक जरूरी स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी- बुखार आने पर जांच, 21 दिन तक निगरानी

नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर...

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...