11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेलफ्लाइट में भारतीय क्रिकेटर से बुरा बर्ताव, नहीं मिला खाना, सामान भी...

फ्लाइट में भारतीय क्रिकेटर से बुरा बर्ताव, नहीं मिला खाना, सामान भी खोया

Published on

ढाका,

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए भारतीय टीम बांग्लादेश पहुंच गई है. मगर इसी बीच एक भारतीय क्रिकेटर के साथ फ्लाइट में बुरा बर्ताव करने की खबर सामने आई है. यह खुलासा खुद क्रिकेटर ने ही किया है.

दरअसल, ये प्लेयर स्टार गेंदबाज दीपक चाहर हैं. वह इससे पहले भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गए थे. यहां से वह सीधे ढाका पहुंचे और बांग्लादेश सीरीज के लिए भारतीय टीम को जॉइन किया. इसी दौरान उनके साथ फ्लाइट में बुरा बर्ताव हुआ.

24 घंटे से सामान का इंतजार कर रहे दीपक
दीपक चाहर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह मलेशियाई एयरलाइंस से ढाका पहुंचे हैं. उन्होंने बिजनेस क्लास में सफर किया. इसके बावजूद उन्हें खाना तक नहीं दिया गया. बड़ी बात ये है कि एयरलाइंस ने उनका सामान भी खो दिया. रविवार (4 दिसंबर) को सीरीज का पहला वनडे मैच है और वह 24 घंटे से सिर्फ अपने सामान का ही इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में कैसे तैयारी होगी?

खिलाड़ी को बगैर बताए फ्लाइट भी बदल दी
दीपक ने यह ट्वीट शनिवार को किया, जिसमें लिखा, ‘मलेशियाई एयरलाइंस के साथ सफर करना बेहद खराब अनुभव रहा. पहली बात तो ये है कि उन्होंने मुझे बगैर बताए हमारी फ्लाइट ही बदल दी. बिजनेस क्लास में खाना तक नहीं दिया गया. अब हम पिछले 24 घंटे से अपने सामान मिलने का इंतजार कर रहे हैं. सोचिए कल (रविवार) हमें मैच भी खेलना है.’

भारतीय क्रिकेटर को शिकायत करने के लिए मलेशियाई एयरलाइंस ने एक लिंक भेजा है. मगर इस पर दीपक चाहर ने कहा कि यह लिंक भी ओपन नहीं हो रहा है. मलेशिया एयरलाइंस ने ट्विटर पर जवाब दिया,‘परिचालन, मौसम संबंधी और तकनीकी कारणों से ऐसा हो सकता है. हम असुविधा के लिए क्षमा प्रार्थी हैं.’

क्राइस्टचर्च से कुआलालंपुर होते हुए ढाका आए प्लेयर
बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, शिखर धवन, शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ढाका पहुंचे हैं. ये सभी प्लेयर क्राइस्टचर्च से कुआलालंपुर होते हुए ढाका आए.सूर्यकुमार यादव और उमरान मलिक को बांग्लादेश दौरे से आराम दिया गया था, तो वे दोनों सीधे भारत पहुंचे. हालांकि उमरान को अब बांग्लादेश का दौरा करना होगा, क्योंकि उन्हें चोटिल मोहम्मद शमी की जगह वनडे टीम में शामिल किया गया है.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...