11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यपति को रोजाना 'मौत' परोस रही थी पत्नी, हैरान कर देगी मुंबई...

पति को रोजाना ‘मौत’ परोस रही थी पत्नी, हैरान कर देगी मुंबई की मर्डर मिस्ट्री

Published on

नई दिल्ली,

मायानगरी मुंबई के सांताक्रुज इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां मुंबई क्राइम ब्रांच ने कविता नाम की एक महिला और उसके प्रेमी हितेश जैन को अपने पति कमल कांत शाह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. दरअसल कविता अपने पति के खाने में लगातार आर्सेनिक और थैलियम मिला रही थी. धीमे जहर के कारण कमलकांत को 3 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 17 दिन बाद उसकी मौत हो गई.

शक हुआ तो डॉक्टर्स ने पुलिस को दी शिकायत
शक के आधार पर डॉक्टर्स ने खुद पुलिस को शिकायत की थी. जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-9 ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति 45 वर्षीय कमल कांत शहा को मौत की नींद सुला दिया. फिलहाल दोनों आरोपियों को 8 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

शरीर में हद से ज्यादा बढ़ा हुआ था आर्सेनिक और थैलियम 
दरअसल, 3 सितंबर 2022 को बॉम्बे हॉस्पिटल में कमलकांत को इलाज के लिए भर्ती किया गया था और 19 सितम्बर तक कमलकांत यहां भर्ती रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. लेकिन कमलकांत की जिस तरह से मौत हुई, उसे डॉक्टर नहीं पचा पा रहे थे. इलाज के दौरान ही डॉक्टर्स की टीम ने कमलकांत के खून का हेवी मेटल टेस्ट कराया और उस टेस्ट की रिपोर्ट ने डॉक्टर्स के शक को और गहरा कर दिया. क्योंकि रिपोर्ट में आर्सेनिक और थैलियम धातु का स्तर शरीर मे बढ़ा हुआ था. किसी भी इंसान के शरीर मे इस तरह से इन धातुओं का बढ़ना असामान्य बात होती है. इसलिए डॉक्टर्स ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी. आज़ाद मैदान पुलिस ने केस दर्ज कर सांताक्रुज पुलिस स्टेशन को आगे की जांच के लिए केस हैंड ओवर कर दिया.

खाने में धीरे- धीरे जहर दे रही थी पत्नी
जांच आखिरकार सांताक्रुज पुलिस स्टेशन के बजाय क्राइम ब्रांच यूनिट 9 को सौंपी गई. क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और तमाम मेडिकल रिपोर्ट, पत्नी सहित घरवालों के बयान लिए. साथ ही कमलकांत के डाइट से जुड़ी जानकारी भी जुटाई तो पता चला कि पत्नी कविता ने प्रेमी हितेश के साथ प्लानिंग करके पति को हटाने की साजिश रची थी. जिसके लिए लंबे समय से कमलकांत के खाने और पीने के चीजों में बड़ी ही चालाकी से आर्सेनिक व थैलियम मिलाकर दिया जा रहा था. शरीर के अंदर ये धातु ब्लड में पहले से ही मौजूद रहते हैं लेकिन सामान्य से ज्यादा हो जाए तो ये जहर का काम करता है और यही कमलकांत के साथ हुआ. लगातार खाने पीने में मिल रहे स्लो पॉइजन के चलते कमल की हालत खराब होते चली गई.

पति की हत्या कर प्रेमी के साथ खाई खीर- पूड़ी
बता दें कि बीते माह राजस्थान में इसी तरह का एक मामला सामने आया था. यहां भरतपुर में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि 29 मई 2022 को रीमा ने प्रेमी भागेंद्र संग मिलकर पति पवन की हत्या कर दी. फिर पवन के शव को बेड पर रखा और किचन में जाकर खाने में पूरी-सब्जी और खीर बनाई. उसके बाद भागेंद्र के साथ मिलकर खाना खाया और रात में ही शव को पास की नहर में फेंक दिया. रीमा कत्ल की घटना को 6 महीने तक छुपाती रही. ताकि किसी को शक न हो इसलिए रीमा ने 13 अक्टूबर को पवन के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा. मामले का खुलासा तब हुआ जब शक होने पर पवन के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

पुलिस ने बताया कि 4 जून 2022 के दिन पवन के पिता हरिप्रसाद ने चिकसाना थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस और परिजन पवन को ढूंढते रहे, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया. इसी बीच 16 अक्टूबर की रात ससुर ने बहु को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. शक के आधार बहू और प्रेमी के खिलाफ ससुर ने हत्या का मामला दर्ज करवा दिया.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...