11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान: 25 राउंड फायरिंग से दहला धौलपुर, मुठभेड़ में DSP बाल-बाल बचे

राजस्थान: 25 राउंड फायरिंग से दहला धौलपुर, मुठभेड़ में DSP बाल-बाल बचे

Published on

धौलपुर ,

राजस्थान के धौलपुर जिले में शुक्रवार शाम एक युवक को गोली मारकर दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था. घटना उस वक्त की है जब दिहौली थाना इलाके के हरकंद का पुरा गांव का रहने वाला ऋषिकेश अपनी बहन का लगन-टीका लेकर परिजन और ग्रामीणों के साथ उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद जा रहा था. परिजन और ग्रामीण बस में थे, जबकि वह एक ग्रामीण के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था.

इसी दौरान राजाखेड़ा थाना इलाके के सामलियापुरा गांव के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ऋषिकेश के पैर में गोली मार दी. इससे वह घायल होकर गिर गया. इसके बाद बदमाशों ने ऋषिकेश से दो अंगूठी, सोने की चेन और सात लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भागे और आगे जा रही बस पर भी फायरिंग की. बस में सवार लोगों ने दोनों बदमाशों को पहचान कर पुलिस को सूचना दी थी.

बुलेट प्रूफ जैकेट से बची जान
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक मनियां दीपक खंडेलवाल ने पुलिस बल के साथ इलाके की नाकाबंदी की. बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. इसी दौरान एक गोली पुलिस उप अधीक्षक को लगी, हालांकि, बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वो बच गए.

बदमाशों के पैर में गोली मारी
इसके बाद बदमशों ने पुलिस की दो गाड़ियों पर फायरिंग शुरू की. पुलिस उप अधीक्षक ने जबावी फायरिंग करते हुए दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारी और दोनों को गिरफ्त में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया. बदमाशों का उपचार चल रहा हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस और बदमाशों की तरफ से करीब 25 राउंड फायरिंग हुई.

दोनों तरफ से 25 राउंड फायरिंग 
पुलिस अधीक्षक धौलपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब 25 राउंड फायरिंग हुई है. पुलिस ने बदमाश नीरज के पास से बारह बोर की एक बंदूक और हिस्ट्रीशीटर विष्णु भगत के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं. बदमाश विष्णु इलाके का हिस्ट्रीशीटर है. जानकारी में पता चला है कि पीड़ित पक्ष और बदमाशों के बीच पुरानी रंजिश है. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...