11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यचलती ट्रेन में रॉड घुसने से मौत, रेलवे ने दिया 15 हजार...

चलती ट्रेन में रॉड घुसने से मौत, रेलवे ने दिया 15 हजार मुआवजा! परिवार भड़का

Published on

अलीगढ़,

अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र में डाबर सोमना रेलवे स्टेशन के बीच नीलांचल एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्री की मौत हो गई थी. यात्री की गर्दन में शीशा तोड़कर रॉड गर्दन के आरपार हो गई थी. इसके बाद यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. इस मामले में रेलवे ने मृतक के परिजन को 15 हजार रुपए के मुआवजे की पेशकश की, जिसे मृतक के परिजन ने ठुकरा दिया है. परिजन का कहना है कि उन्हें 1 करोड़ की राशि और सरकारी नौकरी दी जाए.

मृतक के पिता संतराम दुबे ने कहा कि बीते दिन उनका पुत्र हरकेश दुबे दिल्ली से सुल्तानपुर नीलांचल एक्सप्रेस से जा रहा था, तभी डावर सोमना रेलवे स्टेशन के बीच लोहे की रॉड शीशा तोड़ते हुए ट्रेन में पहुंच गई और हरकेश की गर्दन के आरपार हो गई. इससे हरकेश की मौके पर ही मौत हो गई.

शव लेने अलीगढ़ पहुंचे परिजन, अफसरों से हुई नोकझोंक
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और सूचना मृतक के परिजनों को दी थी. हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन शनिवार को शव लेने अलीगढ़ पहुंचे. इस दौरान मृतक के परिजनों और रेलवे अधिकारियों के बीच मुआवजे की मांग को लेकर नोकझोंक व हंगामा हुआ.

गले में राड घुसने से हुई मौत पर रेलवे ने दिया 15 हजार का मुआवजा, परिजन ने ठुकराया
संतराम दुबे ने कहा कि हरकेश के 2 छोटे बच्चे हैं. घर में कोई कमाने वाला भी नहीं है. हरकेश की मृत्यु पर पीड़ित परिवार ने रेलवे से 1 करोड़ रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है, जबकि रेलवे ने पीड़ित परिवार को 15 हजार रुपए का मुआवजा देने की पेशकश की है.वहीं रेलवे विभाग द्वारा दिए जा रहे 15 हजार के मुआवजे को पीड़ित परिवार ने ठुकरा दिया है. परिजन का कहना है कि वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...