23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल में भेल के अध्यक्ष का तीसरा दिन एक्जीक्यूटिव व सुपरवाइजर्स की...

भोपाल में भेल के अध्यक्ष का तीसरा दिन एक्जीक्यूटिव व सुपरवाइजर्स की ली क्लास, उज्जैन रवाना

Published on

-भेल के पास आज भारतीय रेल के अलावा न्यूक्लियर तथा थर्मल के आर्डर

भोपाल

शनिवार को भेल के अध्यक्ष व सीएमडी डॉ. नलिन सिंघल कारखाने में कार्यपालकों तथा पर्यवेक्षकों से मुलाकात कर उनकी क्लास ली। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कंपनी हालत खराब है लेकिन हिम्मत न हारे इसको आगे बढ़ाने के लिये सब मिलकर पूरी दम लगायें तब कहीं जाकर हम मुकाम पर पहुंच पायेेंगे । उन्होंने कार्य को समय पर पूरा करने सहित उन्नत प्रौद्योगिकी और सहज कार्य नीति के उपयोग पर बल दिया ।

उन्होंने कहा कि बीएचईएल को आज भारतीय रेल के अलावा न्यूक्लियर तथा थर्मल से आदेश मिल रहे हैं । प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे आत्मनिर्भर भारत के तहत कंपनी को काफी अवसर भी मिल रहे हैं । उन्होंने बीएचईएल के कर्मचारियों और यहां की कार्य संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीएचईएल ने हमेशा चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए एक नया मुकाम स्थापित किया है ।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया और वर्तमान परिस्थिति में कंपनी की पद्धति तथा गुणतापूर्ण उत्पादों के निर्माण और मटेरियल की लागत में तर्कसंगत डिजाईन द्वारा कमी लाने के प्रयासों पर बल दिया । उन्होंने कारखाने में उत्पादन कार्य में पर्यवेक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुये कहा कि बीएचईएल एक परिवार की तरह है और बीएचईएल प्रबंधन ने हमेशा अपने सभी कर्मचारियों को परिवार का अभिन्न अंग माना है । इसलिए किसी भी तरह की असुविधा कर्मचारियों को न हो प्रबंधन इसके लिए हर संभव प्रयासरत है । बीएचईएल को नए मुकाम पर ले जाने के लिए हम सभी को मिल जुलकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना है ।

भेल के कार्यपाल निदेशक विनय निगम ने अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकों से चर्चा के बाद उनके महत्वपूर्ण सुझावों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सभी सुझावों का तत्काल कार्यान्वयन किया जाएगा जो कंपनी और उत्पादन हित में है । अच्छे टर्न ओवर और लाभ से सभी कर्मचारियों का हित जुड़ा है और यही बीएचईएल के सभी कर्मचारियों का एकमात्र उद्देश्य भी है ।

सीएमडी ने गोविंदपुरा में 5 मेगावाट सोलर प्लांट का किया निरीक्षण
डॉ. नलिन सिंघल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बीएचईएल में शनिवार को गोविंदपुरा ए-सेक्टर में निर्माणाधीन 5 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट का अवलोकन किया और वहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सोलर प्लांट की प्रगति पर चर्चा की । गोविन्दपुरा स्थित निर्माणाधीन सोलर प्लांट की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि यह भोपाल के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । गौरतलब है कि 20 एकड़ क्षेत्र में फैले इस सोलर प्लांट से प्रतिवर्ष 79 लाख किलोवाट बिजली का वार्षिक उत्पादन होगा और बिजली के बिल में प्रतिवर्ष लगभग रू. 5.5 करोड़ की बचत होगी । इस प्लांट के निर्माण में लगभग रू. 22 करोड़ का व्यय अनुमानित है । इसका निर्माण बीएचईएल द्वारा किया जा रहा है ।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...