10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिजजों की नियुक्ति के विवाद में न पड़ें कानून मंत्री, स्वामी बोले-...

जजों की नियुक्ति के विवाद में न पड़ें कानून मंत्री, स्वामी बोले- वो मोदी स्टाइल में चलाना चाहते हैं न्यायपालिका

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कानून मंत्री किरेन रिजेजु को नसीहत देकर कहा है कि वो जजों की नियुक्ति के विवाद में न पड़ें। सुप्रीम कोर्ट का कॉलेजियम जिन जजों की नियुक्ति करता है उन्हें राष्ट्रपति ही मंजूर करते हैं। कुछ मामलों में वो कॉलेजियम की सिफारिशों को वापस भी लौटा सकता हैं। उनका कहना है कि कानून मंत्री का वक्तव्य बेहूदा है। कानून मंत्री कहते हैं कि कॉलेजियम उन जजों को नहीं चुनता है जिन्हें वो नहीं जानता है। स्वामी का कहना था कि कानून मंत्री उसी अंदाज में जजों की नियुक्ति करना चाहते हैं जैसे पीएम नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट चुनते हैं।

ध्यान रहे कि सुप्रीम कोर्ट के साथ हाईकोर्ट्स के जजों की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट का कॉलेजियम फैसले करता है। लेकिन फिलहाल इसे लेकर विवाद चल रहा है। इसे सरकार से सुप्रीम कोर्ट के टकराव के तौर पर देखा जा रहा है। कई पूर्व जस्टिस सरकार के दखल के बेमतलब का बता चुके हैं। वहीं कानून मंत्री किरेन रिजेजु कई मर्तबा कह चुके हैं कि न्यायपालिका में नियुक्ति सरकार के पास होनी चाहिए।

विवाद में हवा तब पड़ती दिखी जब शुक्रवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बयान दिया। एक प्रोग्राम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) अधिनियम को रद करने पर संसद में कोई चर्चा नहीं हुई। यह एक बहुत गंभीर मसला है। धनखड़ ने कहा कि संसद का कानून लोगों की इच्छा को दर्शाता है। लेकिन उसे सुप्रीम कोर्ट ने रद कर दिया। दुनिया को इसके बारे में जानकारी नहीं है।

उपराष्ट्रपति ने संविधान के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि जब कानून से संबंधित कोई बड़ा सवाल शामिल हो तो अदालतें भी इस मुद्दे पर गौर कर सकती हैं। लेकिन संविधान की प्रस्तावना में संसद लोगों की इच्छा को दर्शाती है। खास बात है कि धनखड़ ने जब ये बात कही तब सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ भी उस प्रोग्राम में शरीक थे। उनके बयान को सीधे तौर पर न्यायपालिका को एक नसीहत के तौर पर देखा जा रहा है।

उधर शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने सरकार पर तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा कॉलेजियम प्रणाली को कुछ ऐसे लोगों के बयानों के आधार पर बेपटरी नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे लोग जो दूसरों के कामकाज में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...