10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीति'पाकिस्तान इस वक्त कमजोर, PoK पर कब्जा करे सरकार', हरीश रावत की...

‘पाकिस्तान इस वक्त कमजोर, PoK पर कब्जा करे सरकार’, हरीश रावत की नसीहत

Published on

नई दिल्ली

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को छुड़ाना हमारा दायित्व है. इसके साथ ही उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा. रावत ने कहा कि पीओके, जिसपर अवैध पाकिस्तान का कब्ज़ा है, उसको छुड़ाना, हमारा दायित्व है. कांग्रेस की सरकार के दौरान संसद में प्रस्ताव पास किया गया है. हम समझते हैं कि मोदी जी की सरकार के एजेंडे में भी यह काम होना चाहिए. यह केवल बातों से नहीं होना चाहिए. इस समय पाकिस्तान कमजोर हालत में है, यह समय है, जब पाकिस्तान से हम पीओके ले सकते हैं.

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में आपस में होड़ लगी हुई है. ओवैसी और केजरीवाल में होड़ है कि कौन भाजपा का मकसद ज्यादा हल कर सकता है. ओवैसी जब भी मुंह खोलते हैं, वह भाजपा की कुछ न कुछ मदद करते हैं. भाजपा में दो विंग काम करते हैं, जो डर्टी ट्रिक्स इस्तेमाल करते हैं. वह कुछ भी कर सकते हैं. लोगों के बीच में भ्रम पैदा कर सकते हैं. मास मूमेंट में भाजपा के लिए यह करना बेहद आसान है.

कन्हैया कुमार और स्वरा भास्कर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके एक विचार हैं. कन्हैया कुमार तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं. कभी वह कम्युनिस्ट पार्टी के साथ रहे. कम्युनिस्ट पार्टी भारत में कोई बैन पार्टी नहीं है. वह भी एक विचारधारा है. यदि उस विचारधारा के लोग कांग्रेस पार्टी में आए हैं, कांग्रेस के प्रभाव ने बड़े बड़े लोगों को मॉडरेट कर दिया और कुमार पर कोई भ्रष्टाचार या देशद्रोह का आरोप नहीं है.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...