भोपाल
हेमा हाई सेकेंडरी स्कूल में स्वर्ण जंयती उत्सव मनाया गया। इसी श्रृंखला में एक और कड़ी जोड़ते हुए स्कूल ने अपने परिसर में स्किल्स एन थ्रिल्स फैमिली फिएस्टा का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के प्रबंधक समिति के प्राचार्या ,उप प्राचार्या, प्रधानाध्यापिका एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा इस आयोजन इस आयोजन में शामिल हुये । व्यवस्था की गई। परंपरागत रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। ईश वंदना को एक मनमोहक नृत्य के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्या ने सभी को संबोधित करते हुए स्वागत भाषण के द्वारा उनका अभिनंदन किया। स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य के माध्यम से संपूर्ण वातावरण ऊर्जावान हो गया। इसमें खेलकूद,चित्रकला एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया और मंच पर शानदार प्रस्तुति दी। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
