23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कॉरपोरेट की नजर भोपाल के 14 एजीएम पर, जीएम बनेंगे 6,...

भेल कॉरपोरेट की नजर भोपाल के 14 एजीएम पर, जीएम बनेंगे 6, साक्षात्कार दिल्ली में

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल दिल्ली कॉरपोरेट की नजर भोपाल यूनिट के 14 अपर महाप्रबंधकों पर लगी हुई है । इसके लिये दर्जनों अपर महाप्रबंकों में से सिर्फ 14 को ही साक्षात्कार में भाग लेेने का मौका दिया गया इनमें से भी सिर्फ 5 या 6 को महाप्रबंधक पद पर प्रमोशन दिया जा सकता है । यह साक्षात्कार 12 दिसंबर को दिल्ली में होंगे । कौन बनेगा भोपाल यूनिट में महाप्रबंधक यह तो साक्षात्कार के बाद ही पता चल पायेगा । काफी छंटनी के बाद भोपाल यूनिट के अपर महाप्रबंधक आलोक सेंगर, बीएस रॉव, रामभाऊ पाटील, आशीष औरंगाबादकर, डॉ. पामिला सचदैवा, बाबू सोनवाने, एके भौमिक, एसके महाजन, गोविंद सिंह, शंकर नारायण, कमलजीत सिंह, गौतम मजूमदार, आरके जैन और राघवेन्द्र शुक्ला के सामने आये हैं ।

फिलहाल भेल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल प्रोडक्शन में बेहतर परफारमेंस करने वाले अपर महाप्रबंधकों पर नजर लगाये हुये हैं। ऐसे में 14 में 6 कोई महाप्रबंधक बनाया जा सकता है । इनमें आलोक सेंगर,बीएस रॉव, रामभाऊ पाटील, आशीष औरंगाबादकर, शंकर नारायण, राघवेन्द्र शुक्ला, ऐके भौमिक और डॉ. सचदेवा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है ।

डॉ. सचदेवा को महाप्रबंधक बनाकर बाहर की यूनिट में भेजा जा सकता है इसका कारण यह बताया जा रहा है कि किसी दूसरी यूनिट में उनकी जरूरत महसूस की जा रही है । रही बात अपर महाप्रबंधक रामभाऊ पाटील की तो उनका परफरमेंस तो बेहतर है लेकिन विजिलेंस जांच उनके प्रमोशन के लिये मुसिबत न बन जाये । खबर है कि झांसी यूनिट से अपर महाप्रबंधक श्री राफे और श्री ऑस्कर भी 14 दिसंबर को दिल्ली के साक्षात्कार में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि झांसी यूनिट की कमान भी भेल भोपाल के ईडी संभाल रहे हैं । भोपाल यूनिट में शॉप से जुड़े महाप्रबंधकों का टोटा है ऐसे में उत्पादन में तेजी लाने के लिये कॉरपोरेट को बेहतर परफरमेंस वाले अफसरों को ही महाप्रबंधक बनाना है अभी तक शॉप में सिर्फ 3 महाप्रबंधक काम देख रहे हैं ।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...