10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'काम और पढ़ाई साथ नहीं कर पा रहा...', छात्र ने सुसाइड नोट...

‘काम और पढ़ाई साथ नहीं कर पा रहा…’, छात्र ने सुसाइड नोट लिख खुद को मारी गोली

Published on

मिर्जापुर,

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में छात्र ने खुद को अवैध तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली. घटना देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के जमुनाहिया इलाके की है. यहां अपने गांव और परिवार से दूर किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र अजय यादव का शव मकान की छत पर पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

जानकारी के मुताबिक, अजय यादव खुटहा गांव का रहने वाला था. पिछले चार साल से वह जमुनहिया में किराए का घर लेकर रह रहा था. पढ़ाई करने के साथ-साथ वह बच्चों को कोचिंग भी देता था. सोमवार सुबह जब बच्चे उसके पास पढ़ने के लिए आए तो अजय कमरे में नहीं था. फिर छात्रों ने देखा कि अजय का शव छत में पड़ा हुआ है. उसकी कनपट्टी पर गोली का निशान था और पास में तमंचा भी पड़ा हुआ था.

उन्होंने तुरंत मकान मालिक को इस बारे में बताया. मकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि अजय ने ब्लैकबोर्ड पर लिखा था कि मेज पर उसने सुसाइड नोट छोड़ा है. पुलिस ने सुसाइड नोट पढ़ा, जिसमें छात्र अजय ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही ठहराया है.

क्या लिखा सुसाइड नोट में?
दो पन्नों के सुसाइड नोट में अजय ने लिखा, ”मैं अपने आप से हार गया. मैं काम और पढ़ाई एक साथ नहीं कर पा रहा हूं. पैसा भी नहीं है मेरे पास. इसलिए यह कदम उठाने जा रहा हूं. मैं अपनी मौत का जिम्मेदार खुद हूं.” अजय ने आगे लिखा, ”मरने के बाद मेरे शव को मेरे पैतृक गांव में नहीं, बल्कि जमुनाहिया में जलाएं. अगर मेरे गांव में मेरे शव को जलाया तो मुझे मरने के बाद भी घुटन होगी.”

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. वैसे तो मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिर भी हम हर एंगल से इसकी जांच करेंगे. हो सकता है इसमें कुछ और ही बात सामने निकलकर आए. फिलहाल आगामी कार्रवाई जारी है.

Latest articles

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

नगर निगम: एमआईसी की बैठक में 19 मुद्दों पर मंथन, स्वच्छता के लिए जमीन पर उतरीं कमिश्नर

भोपाल। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को महापौर मालती राय और कमिश्नर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...