23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़स्वास्थ्य विभाग की लेट लतीफी : गोविंदपुरा में बीस बिस्तरों के अस्पताल...

स्वास्थ्य विभाग की लेट लतीफी : गोविंदपुरा में बीस बिस्तरों के अस्पताल भवन का कब होगा उद्घाटन

Published on

– आठ माह से उद्घाटन का इंतजार,क्षेत्र के हजारों लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित

भोपाल

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराने का दावा करने वाला स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद सो रहा है । उसने गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक दो मंजिला भवन बनाकर तो तैयार कर दिया लेकिन पीछले आठ माह से इसे शुरू नहीं कर सका । इससे इस क्षेत्र के हजारों लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं । कब होगा उद्घाटन यह समझ से बाहर है। इस भवन को जीआईए ने कई सुविधा देने की घोषणा भी की है ।

गौरतलब है कि यह जमीन अतिक्रमणकारियों से जीआईए और उद्योग विभाग ने मुक्त कराई है गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में आठ माह से बीस बिस्तरों का अस्पताल भवन उद्घाटन की बांट जोह रहा है जबकि दो मंजिला भवन पूरी तरह से बनकर तैयार है। यहां स्टॉफ व अन्य संसाधन स्वास्थ्य विभाग को जुटाने हैं । जीआईए की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने फायर बिग्रेड भवन के पास भूमि आरक्षित कर दो मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण करवाया है। इसके शुरू होने से तीस हजार श्रमिकों के अलावा आसपास की चार दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों और मोहल्लों के लोगों को बेहतर और अपने नजदीकी क्षेत्र में इलाज की सुविधा मिलेगी।

भेल क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में सरकारी डिस्पेंसरियां हैं, लेकिन बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं होने के कारण लोगों को हमीदिया अस्पताल, सुल्तानिया अस्पताल, 1250 अस्पताल के अलावा गैस राहत के अस्पतालों तक पहुंचने के लिए 20-25 किमी दूर इलाज कराने जाना पड़ता है यदि 20 बिस्तरों की इस डिस्पेंसरी शुरू होने से औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के अलावा आसपास की कॉलोनियों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। बीस बिस्तरों की सुविधा रहेगी पांच हजार स्क्वायर फीट भूमि पर बने डिस्पेंसरी भवन में दो बड़े हाल और 12 कमरे हैं। यहां मरीजों को भर्ती करने के लिए 20 बिस्तरों की व्यवस्था रहेगी।

24 घंटे इमरजेंसी सुविधा भी डिस्पेंसरी में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के अलावा फिजीशियन सर्जन, पैरामेडिकल स्टॉफ के अलावा पैथालॉजी, एक्स-रे, एंबुलेंस, दवा वितरण केन्द्र के अलावा इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे मुहैया होंगी। गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पीछे 5 हजार स्कवायर फीट भूमि पर पिछले तीस सालों से अतिक्रमण था। जीआईए लगातार अतिक्रमण हटाने को लेकर शिकायतें दर्ज करवा रहा था। अतिक्रमण हटवाने के बाद उक्त भूमि पर जीआईए की पहल पर डिस्पेंसरी भवन के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की भूमि आरक्षित की गई।

इनका कहना है
सरकार की लेट लतीफी के चलते इस अस्पतला का उद्घाटन नहीं हो पा रहा है जबकि भवन बनकर तैयार हो गया है। इसका संचालन जल्द शुरू होना चाहिए। जीआईए अस्पताल के संचालन में पूरा सहयोग करेगा।
अमरजीत सिंह, अध्यक्ष, जीआईए

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...