भोपाल
भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने ईपीएस-95 के तहत लाभों के मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 04 नवंबर 2022 के हालिया निर्णय के संदर्भ में कॉर्पोरेट कार्यालय से सदस्यों की एक समिति का गठन किया है जिसमें एजीएम कॉर्पोरेट मानव संसाधन नीति, आईआर और स्थापना जीके सिन्हा, डीजीएम, कॉरपोरेट एचआर ईआरपी सुश्री दीपिका शर्मा, डीजीएम, कॉर्पोरेट वित्त सुश्री अरुणा, सीनियर मैनेजर, कॉर्पोरेट डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समंदर सिंह और मैनेजर कॉर्पोरेट एचआर लॉ मनोज कुमार को समिति में शामिल किया गया है । यह समिति 15 दिन के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी ।
