8.2 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यहिमाचल: 'आ रही है कांग्रेस... विपक्ष में', BJP का Poster War हुआ...

हिमाचल: ‘आ रही है कांग्रेस… विपक्ष में’, BJP का Poster War हुआ हवा!

Published on

नई दिल्ली ,

हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है. उसने 5 साल से सरकार चला रही बीजेपी को हरा दिया है. कांग्रेस एक बार फिर से प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने जा रही है. वहीं, सूबे में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (AAP) कोई कमाल नहीं कर सकी.

बता दें कि हिमाचल में 12 नवंबर को 68 सीटों पर मतदान हुआ था. चुनाव प्रचार के वक्त सभी पार्टियों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप किए थे. इस दौरान पोस्टर वॉर भी देखने को मिला था. अब चुनाव परिणाम आने के बाद वही पोस्टर-बैनर फिर से सुर्खियों में है. सोशल मीडिया से लेकर आमजन के बीच कांग्रेस और बीजेपी के वे पोस्टर चर्चा का विषय बन रहे हैं.

पोस्टर को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया था आरोप
दरअसल, हिमाचल चुनाव प्रचार के समय कांग्रेस और बीजेपी ने अपने अंदाज में शहर भर में पोस्टर और बैनर लगवाए थे. शिमला में भी कांग्रेस का एक पोस्टर लगाया गया था, जिसमें लिखा था- ‘शपथ का सपना टूटेगा, क्योंकि आ रही है कांग्रेस.’ लेकिन किसी ने इस पोस्टर के आगे कलाकारी की और दूसरा पोस्टर लगा दिया. इस पोस्टर में लिखा था- ‘फिर से विपक्ष में.’ पोस्टर के मुताबिक, यह कहने की कोशिश की गई थी कि बीजेपी चुनाव जीतने वाली है और कांग्रेस को विपक्ष में बैठना पड़ेगा. लेकिन चुनाव परिणाम इसके ठीक उलट आए.

चर्चा में रहे थे ये पोस्टर
एक अन्य बैनर में कांग्रेस ने लिखा था- ‘आ रही है कांग्रेस.’ इसके जवाब में दूसरा बैनर लगाया गया और उसमें लिखा गया- ‘जयराम जी के शपथ ग्रहण समारोह में.’ इन पोस्टर बैनरों ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं.दोनों ही राजनीतिक दलों के बीच इसको लेकर कमेंटबाजी भी देखने को मिली थी. कांग्रेस ने ऐसे पोस्टर को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाया था.

हालांकि, आज आए चुनाव परिणाम ने साफ कर दिया है कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. उसने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया है. ऐसे में पोस्टर वॉर को लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश ने विधानसभा चुनाव में अपने रिवाज को फिर से फॉलो किया है. यहां हर पांच साल में सरकार बदल जाती है. बीजेपी ने इस बार जनता से रिवाज बदलने की अपील की थी. लेकिन लोगों ने फैसला कांग्रेस के हक में सुनाया.

मालूम हो कि हिमाचल में एक चरण में चुनाव हुआ था. 12 नवंबर को वोटिंग हुई और 8 दिसंबर को नतीजे आ गए. यहां कुल 74.05 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी. फिलहाल, कांग्रेस अब सरकार बनाने के लिए एक्टिव हो गई है.

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...