भोपाल
हायर पेंशन को-आर्डीनेशन कमेटी मध्यप्रदेश के प्रमुख चन्द्रशेखर परसाई के नेतृत्व में भेल सहित अन्य अजारों पेंशनर्स ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया । इस कार्यक्रम में सात लोकसभा,तीन राज्यसभा के दस सांसदों ने भी खुला समर्थन दिया इसमें करीब 25 राज्यों के लोग शामिल हुये । भेल भोपाल से महेश मालवीय,जेपी गौर,अशोक शर्मा,पीएन पांडे,भीमराव डोंगरे,पीएस परिहार सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुये ।
