23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़मंत्री द्वय ने किया गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में संजीवनी पॉली क्लीनिक का...

मंत्री द्वय ने किया गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में संजीवनी पॉली क्लीनिक का शुभारंभ

Published on

– पॉली क्लीनिक से ईएसआई को भी जोड़ेंगे

भोपाल

एक ही स्थान पर स्त्री रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, शिशु रोग सहित अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक शुरू किये जा रहे हैं। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भोपाल में 32 मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक खुलेंगे । स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी शुक्रवार को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गोविंदपुरा में किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा है कि भोपाल नगर में 32 मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक शुरू किये जाएंगे। पॉली क्लीनिक में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ उपचार के लिये उपलब्ध रहेंगे। साथ ही विभिन्न जांच और दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

हाल ही में मंत्री परिषद द्वारा 226 नई स्वास्थ्य संस्थायें शुरू करने की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने विद्यार्थियों को मातृभाषा हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई की सुविधा दी है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना की चुनौती का डट कर सामना किया और कोरोना पर विजय प्राप्त की। स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर अन्य देशों को भी उपलब्ध करवाई गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में व्यक्ति के निर्माण की अवधारणा को केन्द्र में रख राष्ट्र्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार कर गोविंदपुरा क्षेत्र में पाली क्लीनिक शुरू की जा रही है। पॉली क्लीनिक से ईएसआई को भी जोड़ेंगे, जिससे औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ होगा।

मंत्री श्री सारंग ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी के रायसेन जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज शुरू करने के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेने की बात कही। विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा और आस-पास के क्षेत्र के नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार की सुविधा मुख्यमंत्री संजीवनी पॉली क्लीनिक में प्राप्त होगी। यह क्षेत्र के लिये बड़ी सौगात है। प्रारंभ में एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने संजीवनी पॉली क्लीनिक की रूपरेखा प्रस्तुत की। स्थानीय जन-प्रतिनिधि और स्वास्थ्य अधिकारी एवं नागरिक मौजूद थे।

इस अस्पताल में मिल सकेंगी बेहतर सुविधाऐं
जीआईए की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने फायर बिग्रेड भवन के पास भूमि आरक्षित कर दो मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण करवाया है। इसके शुरू होने से तीस हजार श्रमिकों के अलावा आसपास की चार दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों और मोहल्लों के लोगों को बेहतर और अपने नजदीकी क्षेत्र में इलाज की सुविधा मिलेगी। भेल क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में सरकारी डिस्पेंसरियां हैं, लेकिन बड़ा सरकारी अस्पताल नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । 20 बिस्तरों की इस डिस्पेंसरी शुरू होने से औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के अलावा आसपास की कॉलोनियों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। बीस बिस्तरों की सुविधा रहेगी पांच हजार स्क्वायर फीट भूमि पर बने डिस्पेंसरी भवन में दो बड़े हाल और 12 कमरे हैं। यहां मरीजों को भर्ती करने के लिए 20 बिस्तरों की व्यवस्था रहेगी। 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा भी डिस्पेंसरी में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के अलावा फिजीशियन सर्जन, पैरामेडिकल स्टॉफ के अलावा पैथालॉजी, एक्स-रे, एंबुलेंस, दवा वितरण केन्द्र के अलावा इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे मुहैया होंगी।

Latest articles

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...